फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   no toll will be paid on dhulavat plaza

अब धुलावट प्लाजा पर नहीं देना होगा टोल

Sun, 17 Jan 2021 10:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
no toll will be paid on dhulavat plaza
अब धुलावट प्लाजा पर नहीं देना होगा टोल
विज्ञापन

तावडू। केएमपी एक्सप्रेसवे पर धुलावट स्थित टोल प्लाजा को शनिवार से फ्री कर दिया गया। कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन को देखते हुए क्षेत्र के कई किसान संगठन और किसान नेता काफी दिनों से टोल प्लाजा को फ्री करने की मांग कर रहे थे। क्षेत्र के किसान संगठनों और नेताओं ने टोल फ्री होने पर खुशी जताई।

धुलावट केएमपी टोल प्लाजा प्रबंधक नेहरू सिंह मीणा ने बताया कि शनिवार से एनएचएआई के उच्चाधिकारियों के आदेशों पर टोल प्लाजा को फ्री कर दिया गया। टोल फ्री होने से जाम से भी मुक्ति मिली है। वहीं, किसान संगठन से जुड़े और धुलावट वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष साजिद हुसैन, उपाध्यक्ष समीम हुसैन, सचिव निसार अहमद आदि ने टोल प्लाजा प्रबंधन का स्वागत करते हुए कहा कि जब से कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन शुरू हुए हैं, तभी से देश में कई राजमार्गों पर स्थित टोल को फ्री कर दिया गया था, लेकिन इस टोल प्लाजा पर टोल वसूला जा रहा था। जबकि इसी केएमपी एक्सप्रेसवे पर पहले से ही पलवल में टोल फ्री कर दिया गया था। इसको भी फ्री करने की मांग काफी दिनों से कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed