{"_id":"5d76927d8ebc3e017b4be62b","slug":"no-toilet-facility-at-bus-stand-mewat-news-noi460276980","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड पर सुलभ शौचालय बंद होने से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड पर सुलभ शौचालय बंद होने से परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस स्टैंड पर सुलभ शौचालय बंद होने से परेशानी
फिरोजपुर झिरका। शहर के बस स्टैंड पर बना सुलभ शौचालय बंद हो चुका है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने स्थानीय प्रशासन से सुलभ शौचालय को चालू करने की मांग की है। जिला प्रशासन की ओर से फिरोजपुर झिरका बस स्टैंड पर यात्रियों को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए सुलभ शौचालय की सुविधा दी गई लेकिन पिछले कई दिनों से सुलभ शौचालय पर ताला लगा हुआ है। आरोप है कि सुलभ शौचालय की जिम्मेदारी बस स्टैंड कर्मचारियों पर है। लेकिन बस स्टैंड कर्मचारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यात्रियों ने आरोप लगाया कि इस बारे में बस स्टैंड कर्मियों से कई बार शिकायत की गई है। लेकिन इसे शुरू नहीं किया गया, जबकि इस बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में यात्रियों का आना-जाना रहता है।
बस स्टैंड पर मौजूद यात्री श्रवण कुमार, शिव कुमार, फतेह सिंह, जावेद, नसीब खंा ने कहा कि एक ओर तो जिला प्रशासन घर-घर अनुदान राशि देकर शौचालयों का निर्माण करवा कर खुले में शौच मुक्त का दावा कर रहा है दूसरी ओर झिरका बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए बनवाये गए सुलभ शौचालय बंद है इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में बस स्टैंड इंचार्ज सुरेश कुमार ने कहा कि सुलभ शौचालय पर लगे कर्मचारियों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जल्द ही कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर शुलभ शौचालय को जनता के लिए खुलवाया जाएगा।