{"_id":"6672e6fb5eb16f341e00622e","slug":"no-roadways-buses-on-local-routes-passengers-upset-grnoida-news-c-23-1-vns1013-33616-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लोकल रूटों पर रोडवेज बसें नहीं, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लोकल रूटों पर रोडवेज बसें नहीं, यात्री परेशान
विज्ञापन
फोटो
लोकल रूटों पर रोडवेज बसें नहीं, यात्री परेशान
कई गुना खर्च कर निजी वाहनों से लोग कर रहे सफर, जेब पर पड़ रहा भारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहर के आवासीय, औद्योगिक और संस्थागत सेक्टर समेत लोकल रूटों पर रोडवेज बसों की सुविधा नहीं होने से यात्री परेशान हैं। एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए लोगों को अधिक पैसे खर्च कर निजी वाहनों से सफर करना पड़ रहा है। आए दिन ग्रेनो प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अधिकारियों से रोडवेज बस चलाने की मांग की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा में काम करने के लिए दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग से अलीगढ़, खुर्जा समेत अन्य स्थानों से लोग आते है। दादरी, दनकौर स्टेशन, जेवर, विलासपुर, कासना, फेस टू समेत अन्य स्थानों से ग्रेटर नोएडा के लिए रोडवेज की कोई बस सेवा नहीं है। लोगों को निजी वाहनों से आना जाना पड़ता है। ऑटो की मदद लेनी पड़ती है। यहीं नहीं परी चौक से एक्सप्रेसवे पर पडने वाले कॉलेजों के लिए छात्रों का आना जाना रहता है। इन रूटों पर बसें नहीं होने से छात्रों को ऑटो किराए पर लेकर अधिक खर्च करना पड़ता है।
गलगोटिया कॉलेज में पढ़ाई करता हूं। परी चौक से दनकौर के बीच बस नहीं है। इस रूट पर कॉलेज पड़ता है। लेकिन रोडवेज की बस नहीं होने पर उनको मजबूरन ऑटो से जाना पड़ता है। केवल 15 किलोमीटर दूरी के लिए 50 रुपये तक किराया देना होता है।
विज्ञापन
रौनक, छात्र, निवासी अल्फा सेक्टर
ग्रेटर नोएडा में सिटी बस सेवा नहीं होने से चार से पांच किलोमीटर दूरी के लिए भी ऑटो चालक 50 से 100 रुपये तक मांग लेते हैं। किराया मनमानी वसूलते हैं। बस सेवा चालू हो जाए तो सेक्टरों में कही भी जाने की सुविधा रहेगी।
आशीष, छात्र, निवासी डेल्टा सेक्टर
शहर में परिवहन सेवा दुरुस्त नहीं है। कहीं भी जाने के लिए अ़ॉटो पर निर्भर रहना पड़ता है। शहर के प्रमुख स्थानों से लोकल रूटों पर बसें चलाने की जरूरत है। इससे शहर में रहने वाले लोगों को सुविधा होगा।
राजीव कुमार, निवासी गामा
ग्रेटर नोएडा डिपो से इन रूटों पर ही बसें चलाने की जरूरत
-सिकंद्राबाद से दनकौर स्टेशन, खेरली मोड से सिरसा, कसाना होते हुए परी चौक तक
-जेवर से रबुपुरा, दनकौर, बिलासपुर से सिरसा कासना होते हुए परी चौक
-दादरी से सूरजपुर होते हुए परी चौक
-परी चौक से सूरजपुर से 130 मीटर होते हुए गाजियाबाद
-परी चौक से सूरजपुर से नोएडा
-ग्रेटर नोएडा डिपो से रबुपुरा और खानपुर के लिए बसें चलती हैं। दादरी समेत अन्य स्थानों के लिए बसें नहीं है। जिन स्थानों के लिए बसें स्वीकृत हैं, उन पर चल रही हैं। अनिल कुमार शर्मा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक