फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   no registry for flat, buyers protest

रजिस्ट्री नहीं कराने के विरोध में निवासियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 11 Jan 2021 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
no registry for flat, buyers protest
रजिस्ट्री नहीं कराने पर निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज तीन सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। निवासी बिल्डर से रजिस्ट्री कराने की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि तीन साल से घर में रह रहे हैं, लेकिन अभी तक रजिस्ट्री नहीं हुई है। वहीं, इसके विरोध में निवासियों ने मेंटेनेंस शुल्क देना बंद कर दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर बिल्डर ने मनमानी की तो फिर बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। सुबह निवासियों ने बैनर के साथ बिल्डर के खिलाफ नारेेबाजी की। निवासी मृत्युंजय झा का कहना है कि रजिस्ट्री को लेकर कई बार बिल्डर से शिकायत की गई, लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं है। मेंटेनेंस शुल्क देने के बाद भी कोई सुविधा नहीं मिल रही है। बिजली मीटर से मेंटेनेंस शुल्क लेने पर रोक है। उसका भी पालन नहीं किया जा रहा है। सोसाइटी में करीब 800 परिवार रह रहे हैं। बिल्डर ने दो टावर में रजिस्ट्री की है। बाकी लोग रजिस्ट्री होने का इंतजार कर रहे हैं। जिला प्रशासन, यूपी रेरा और ग्रेनो प्राधिकरण से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई मदद नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed