{"_id":"60fd919a8ebc3e580e0ae9b7","slug":"no-new-case-of-corona-for-the-ninth-consecutive-day-mewat-news-noi5956337166","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार नौवें दिन कोरोना का नया केस नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार नौवें दिन कोरोना का नया केस नहीं
विज्ञापन
नूंह। रविवार को लगातार नौवें दिन जिले में कोरोना का कोई नया केस नहीं आया। इस दौरान एक मरीज ठीक होकर अपने घर लौटा। जिले में अब कोरोना का एक सक्रिय मरीज है। 2150 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है।
अभी भी जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर दिन लगभग 500 मरीजों की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह सैंपल आरटीपीसीआर एवं रेपिड एंटीजन टेस्टिंग किट द्वारा लिए जा रहे हैं। विभाग के अभी भी लोगों को कोरोना के प्रकोप से बचने के लिए मास्क लगाना, बार-बार साबुन से हाथ धोना और 2 गज की दूरी बना कर रखने के सख्त निर्देश दिए गए है। जिले में अब तक कोरोना के 5017 मामले सामने आए हैं। जिनमें अब तक 4896 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं, कोरोना से जिले में अब तक 120 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 111063 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 105785 लोगों का निगरानी में रखने का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 5278 लोग अंडर सर्विलांस हैं।
अब तक 300551 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं जिनमें से 292475 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है। उपायुक्त शक्ति सिंह ने बताया कि जिले में लगातार कोरोना टैस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिले का रिकवरी रेट 97.50 फीसदी तक पहुंच चुका है। जबकि पॉजिटिविटी रेट 0.00 फीसदी है। वहीं मृत्यु दर की बात करें तो पूरे जिले की मृत्यु दर 02.38 फीसदी है।