{"_id":"6b05a115e82114b07f0a85f4","slug":"no-more-than-25000-in-cash-will-be-accepted-at-the-billing-counter-noida-news-c-1-noi1095-4966792-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिलिंग काउंटर पर अब 25 हजार से ज्यादा नकदी जमा नहीं होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिलिंग काउंटर पर अब 25 हजार से ज्यादा नकदी जमा नहीं होगी
विज्ञापन
विद्युत निगम पहले दो लाख रुपये तक नकद जमा करने दे रहा था सुविधा
नंबर गेम- 35% से अधिक उपभोक्ता होंगे प्रभावित
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। विद्युत निगम के बिलिंग काउंटरों पर अब 25 हजार रुपये तक ही नकद बिजली बिल जमा हो सकेगा। इससे अधिक का भुगतान उपभोक्ताओं को ऑनलाइन करना होगा। अब तक काउंटरों पर दो लाख रुपये तक नकद बिल जमा करने की सुविधा थी। नई व्यवस्था से अधिक बिल वाले उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ सकती है।
जिले में विद्युत निगम के करीब 4.70 लाख उपभोक्ता हैं। इनसे निगम को हर महीने 500 से 600 करोड़ रुपये का राजस्व मिलता है। इनमें करीब 40 प्रतिशत उपभोक्ता ऑनलाइन और 60 प्रतिशत काउंटरों पर नकद बिल जमा करते हैं। अधिकारियों के अनुसार, 35 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ताओं का मासिक बिल 25 हजार रुपये से ज्यादा आता है। ऐसे उपभोक्ताओं को अब ऑनलाइन भुगतान करना होगा। इससे नकद भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं के साथ राजस्व वसूली में भी निगम को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।