फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   no helmet no fuel from 1 june

बिना हेलमेट एक जून से नहीं मिलेगा पेट्रोल-

Wed, 29 May 2019 07:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
no helmet no fuel from 1 june
बिना हेलमेट एक जून से नहीं मिलेगा पेट्रोल
विज्ञापन

कर्मचारी से अभद्रता करने पर जाना पड़ेगा जेल, वाहन एक्ट के तहत भी होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। हेलमेट के प्रयोग को बढ़ावा देने के मकसद से जिला प्रशासन ने एक जून से नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा के सभी पेट्रोल पंपों पर ‘नो हेलमेट नो फ्यूल’ फार्मूला लागू करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने जिले के लोगों से इसमें सहयोग करने की अपील की है। साथ ही टू व्हीलर चालकों को 1 जून से हेलमेट जरूर लगाने को कहा है। नए नियमों के अनुसार जब भी कोई फ्यूल के लिए पेट्रोल पंप पहुंचेगा , तो वहां कर्मचारी पहले सुनिश्चित करेंगे कि चालक ने हेलमेट पहना है की नहीं। वहीं, किसी असामाजिक तत्व ने बिना हेलमेट जबरदस्ती फ्यूल लेने का प्रयास किया या किसी स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार किया तो सीसीटीवी कैमरे के आधार पर धारा 151 के तहत जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त वाहन एक्ट के तहत भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed