फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   No entry in Delhi will cause trouble on independence day

26 को दिल्ली में नो एंट्री से होगी परेशानी

Tue, 26 Jan 2021 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
No entry in Delhi will cause trouble on independence day
26 को दिल्ली में नो एंट्री से होगी परेशानी
विज्ञापन

नोएडा। गणतंत्र दिवस की परेड के कारण सोमवार रात 10 बजे से दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। वहीं, दिल्ली की सीमाओं पर सोमवार को जांच से लोगों को जाम जैसे हालात का सामना करना पड़ा। परेड की समाप्ति तक मंगलवार को नो एंट्री से दिल्ली-नोएडा की सीमाओं पर परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में दिल्ली की ओर जाने से पहले रूट देखकर ही निकलें।
दिल्ली-नोएडा की सीमाओं पर सुबह से ही पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई। देर रात से ही भारी वाहनों को वापस लौटाने का सिलसिला शुरू हो गया। नोएडा ट्रैफि क पुलिस भी दिल्ली-नोएडा की सीमाओं के अलावा एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट, महामाया फ्लाईओवर, डीएनडी फ्लाईवे, मॉडल टाउन, छिजारसी कट पर तैनात रही। ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और नोएडा से दिल्ली की ओर जा रहे वाहनों को वापस लौटाया गया। दूर से आए माल भरे भारी वाहनों को महामाया फ्लाईओवर के पास और डीएनडी की साइड में खड़ा कराने की व्यवस्था कराई गई। परेड समाप्त होने के बाद एंट्री खुलने पर ही इन वाहनों को दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

लिंक रोड पर मंद रही वाहनों की रफ्तार
किसान आंदोलन के कारण बंद रास्तों की वजह से सोमवार को भी दिल्ली-नोएडा लिंक रोड पर लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। डीएनडी फ्लाईवे से लेकर महामाया फ्लाईओवर तक सुबह-शाम व्यस्त समय में वाहन कतारों में रेंगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed