फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   No effect of rain on pollution, AQI in red zone

प्रदूषण पर नहीं दिखा बारिश का असर, रेड जोन में एक्यूआई

Mon, 06 Dec 2021 08:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
No effect of rain on pollution, AQI in red zone
ग्रेटर नोएडा। बारिश के बाद भी नोएडा और ग्रेटर नोएडा का वायु प्रदूषण कम नहीं हुआ है। जबकि, प्रदूषण में सुधार की उम्मीद थी। सोमवार को नोएडा देश का पांचवां और एनसीआर का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। वहीं, ग्रेटर नोएडा का क्रमश: आठवां और चौथा स्थान रहा। विभागीय अफसरों का कहना है कि वायु प्रदूषण पर बारिश का असर मंगलवार को देखने को मिल सकता है। दिल्ली एनसीआर की हवा इस समय काफी प्रदूषित है। हवा चलने और बारिश होने पर ही वायु प्रदूषण में सुधार होता है। रविवार देर रात हुई बारिश से वायु प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन सोमवार को रविवार से भी अधिक एक्यूआई रहा। नोएडा का एक्यूआई 286 से बढ़कर 317 और ग्रेनो का 282 से बढ़कर 300 पहुंच गया। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों का कहना है कि बारिश का असर मंगलवार तक दिखेगा। एक्यूआई में कमी आने की उम्मीद है। वहीं, एनसीआर में पहले नंबर पर दिल्ली रहा। दिल्ली का एक्यूआई 322 रहा। देश के सबसे प्रदूषित शहरों में नोएडा का पांचवां स्थान रहा। जबकि ग्रेनो आठवें नंबर पर रहा। पहले नंबर पर कटिहार रहा। यहां का एक्यूआई 392 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

गंदगी फैलाई, सोसाइटी पर 24 हजार जुर्माना
ग्रेनो प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को फाई टू स्थित आनंद आश्रय सोसाइटी पर 24 हजार का जुर्माना लगाया। कूड़े का निस्तारण नहीं करने पर कार्रवाई की गई है। ठोस अपशिष्ट कूड़ा प्रबंधन नियम 2016 के तहत बड़े कूड़ा उत्पादकों को निस्तारण खुद करना होता है। प्राधिकरण री-साइकिल नहीं हो पाने वाले वेस्ट को ही उठाता है। इसके लिए निर्धारित शुल्क देना पड़ता है। जन स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी बल्क वेस्ट जनरेटर के यहां जांच करती है और कूड़े का उचित प्रबंधन नहीं मिलने पर जुर्माना भी लगाती है। विभाग प्रभारी सलिल यादव ने बताया कि आनंद आश्रय सोसाइटी में कूड़े का उचित प्रबंधन नहीं मिलने पर 24,400 रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

रैली से स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
ग्रेनो प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को पतवाड़ी में रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान खुले में शौच नहीं जाने और इससे होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। गांव को पूर्ण रूप से खुले में शौच मुक्त बनाने की अपील की। रैली में प्राधिकरण के साथ फीडबैक फाउंडेशन संस्था के प्रतिनिधि व ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में चल रहे इस अभियान के अंतर्गत लोगों को आसपास सफाई रखने और गीले व सूखे कूड़े को अलग-अलग रखने की अपील की गई। जन स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सलिल यादव ने अन्य जगहों पर भी कार्यक्रम कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed