{"_id":"6aaaad43d4e4dc20b002f322","slug":"no-doctor-ayushman-arogya-mandir-closed-for-a-year-noida-news-c-491-1-rgh1002-10500-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डॉक्टर नहीं, सालभर से बंद पड़ा आयुष्मान आरोग्य मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डॉक्टर नहीं, सालभर से बंद पड़ा आयुष्मान आरोग्य मंदिर
विज्ञापन
जेवर के लौदाना गांव में लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के उद्देश्य से बनाया गया आयुष्मान आ
फोटो....
- ग्रामीणों का आरोप-शिकायत के बावजूद भी नहीं की गई साल भर से डॉक्टरों की तैनाती
फिरदौस आलम
यमुना सिटी। जेवर के लौदाना गांव में ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए बनाया गया आयुष्मान आरोग्य मंदिर करीब एक साल से बंद पड़ा है। चिकित्सक का पद खाली होने के कारण यहां ताला लगा रहता है। इससे ग्रामीणों को इलाज और दवाओं के लिए निजी मेडिकल स्टोरों या गांव से कई किलोमीटर दूर अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक खांसी, जुकाम और बुखार जैसी सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए भी उन्हें बाहर जाना पड़ता है। आपात स्थिति में परेशानी और बढ़ जाती है। इसका असर खासकर बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं पर पड़ रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि डॉक्टर की तैनाती के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मामले में गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी से फोन और मैसेज के जरिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनका जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
पांच साल पहले खुला था केंद्र
ग्रामीणों ने बताया कि उनकी मांग पर करीब पांच साल पहले गांव में आरोग्य मंदिर शुरू किया गया था। शुरुआत में डॉक्टर और दवाओं की उपलब्धता को लेकर दिक्कतें रहीं। बाद में केंद्र पर डॉक्टर से परामर्श और दवाएं मिलने लगीं, लेकिन करीब एक साल से यहां न डॉक्टर हैं और न ही अन्य मेडिकल स्टाफ।
ग्रामीणों ने आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए सरकारी एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और अन्य गंभीर मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा।
-- --
स्वास्थ्य केंद्र लोगों के सुविधा के लिए बना था, लेकिन लोगों को सुविधा नहीं मिल रही।-- पुरुषोत्तम।
घर में कोई बीमार पड़ जाता है, तो उपचार के लिए गांव से काफी दूर जाना पड़ता है। - राजकुमार शर्मा।
पहले स्वास्थ्य केंद्र पर दवा मिल जाती थी, लेकिन अब निजी मेडिकल स्टोर के भरोसे रहना पड़ता है। - सुनील कुमार।
आपातकालीन स्थिति में कई बार लोगों की जान पर बन आती है। गांव में एंबुलेंस की सुविधा होनी चाहिए। - तेजवीर शर्मा।
लंबे समय से स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों की तैनाती की मांग कर रहे हैं। हमें इलाज के लिए दूर जाना पड़ता है। - कृष्ण कुमार, प्रधान, लौदाना।

स्वास्थ्य केंद्र लोगों के सुविधा के लिए बना था, लेकिन लोगों को सुविधा नहीं मिल रही।