फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   No compromise on safety and quality: Managing Director

सुरक्षा और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: प्रबंध निदेशक

Wed, 03 Sep 2025 07:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
No compromise on safety and quality: Managing Director
-ईस्टर्न व वेस्टर्न फ्रेट काॅरिडोर का किया निरीक्षण, हरियाणा के सीएम से की मुलाकात
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) के प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार ने बुधवार को ईस्टर्न व वेस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर का निरीक्षण किया। वो न्यू दादरी, न्यू खुर्जा और न्यू चावापायल खंड पर पहुंचे। उन्होंने समीक्षा कर अफसरों को निर्देश देकर माल ढुलाई को और सुरक्षित व सुगम बनाने को कहा है। उसके बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। सीएम को प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देकर कॉफी टेबल बुक भेंट की।
डीएफसीसीआईएल के प्रबंध निदेशक ने हरियाणा के सीएम को जानकारी दी कि न्यू रेवाड़ी (हरियाणा) और काठूवास (राजस्थान) के उद्योगपतियों व व्यापारियों को कॉरिडोर पर माल ढुलाई के इंफ्रास्ट्रक्चर पर कम लागत आएगी। साथ ही तेजी से माल पहुंचेगा। बेहतर लॉजिस्टिक विकल्प उपलब्ध होंगे। न केवल औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। सामाजिक व आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उन्होंने बताया कि अगले कुछ साल में न्यू तलहेरी ट्रैक्शन सब स्टेशन (टीएसएस) से फ्रेट कॉरिडोर को बिजली मिलेगी। मालगाड़ियों के लिए बिजली आपूर्ति का महत्वपूर्ण केंद्र होगा।
विज्ञापन

माल ढुलाई की गति और क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। इसलिए सब स्टेशनों का निर्माण प्राथमिकता पर किया जा रहा है। उन्होंने न्यू खन्ना स्टेशन स्थित रेल ग्रेडिंग मशीन (आरजीएम) साइडिंग, न्यू अंबाला सिटी में स्टाफ क्वार्टर और न्यू चावापायल इंटर मिडियट मेंटेनेंस डिपो (आईएमडी) का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों से कार्य प्रगति, निर्माण गुणवत्ता और अन्य बिंदुओं पर जानकारी ली। कहा कि केवल बड़े प्रोजेक्ट ही नहीं, बल्कि सहायक इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे स्टाफ क्वार्टर्स, साइडिंग और ऑपरेशन से जुड़ी सुविधाएं भी महत्वपूर्ण हैं। इनके बिना कॉरिडोर की कार्यप्रणाली पूर्ण नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed