फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   No case even after five days in case of blackening of face

Noida News: मुंह पर कालिख पुतवाने के मामले में पांच दिन बाद भी केस नहीं

Sun, 04 Jun 2023 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
No case even after five days in case of blackening of face
मुंह पर कालिख पोतवाने के मामले में पांच दिन बाद भी नहीं हुआ केस
विज्ञापन

- सीएम, डीजीपी, यूपीपीसीएल, पीवीवीएनएल से की शिकायत
- एससी एसटी आयोग ने लिया संज्ञान, सोमवार को पीड़ित को बुलाया व टिंकू गिरी के
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-29 स्थित बिजली मीटर लैब में तैनात जेई प्रवीन कुमार मुंह पर कालिख पुतवाने के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद भी केस दर्ज नहीं किया है। दरअसल, मुख्य अभियंता ने जेई प्रवीन कुमार और टिंकू गिरी पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। विरोध करने पर उन्होंने प्रवीन कुमार के मुंह पर कालिख पुतवा दी थी। घटना से आहत जेई ने फेज एक कोतवाली पुलिस में मुख्य अभियंता राजीव मोहन के खिलाफ शिकायत देकर केस दर्ज करने की मांग की, लेकिन वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे डांट फटकार कर भगा दिया। इसके बाद पीड़ित प्रवीन कुमार ने शिकायत पत्र नोएडा पुलिस, यूपी पुलिस, यूपीपीसीएल व पीवीएनएल के अधिकारियों को टैग करते हुए वायरल कर दिया। नोएडा जोन के डीसीपी हरीश चंदर ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
सीएम, डीजीपी व यूपीपीसीएल के चेयरमैन से की शिकायत

पीड़ित ने अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी पुलिस के डीजीपी व यूपीपीसीएल के चेयरमैन को डाक के माध्यम से शिकायत पत्र भेजा है। साथ ही न्यायालय में भी याचिका दायर की है। इसके अलावा पीवीवीएनएल की प्रबंध निदेशक से भी मामले की लिखित शिकायत की है। उन्होंने उचित जांच कराने का भरोसा दिया है। इस मामले में शनिवार को राज्य एससीएसटी आयोग ने भी संज्ञान में लिया है व पीड़ित को सोमवार को लखनऊ बुलाया है।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
29 मई की रात सेक्टर-40 में एक उपभोक्ता के यहां जेई प्रवीन कुमार व टिंकू गिरी मीटर बदलने गए थे। वहां से आने के बाद मुख्य अभियंता ने देर रात करीब 12 बजे दोनों को अपने कार्यालय में बुलाया और गाली गलौज करते हुए उपभोक्ता से रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। इसका विरोध करने व रिश्वत मांगने की बात को नकारने पर आग बबूला हुए मुख्य अभियंता राजीव मोहन ने कार्यालय से अटैच अधिशासी अभियंता अजय बर्मन, कार्यालय सहायक विपिन वैश्य की मदद से प्रवीन के मुंह पर कालिख पुतवा दी। आरोप है कि प्रवीन कुमार ने विरोध जताया तो आरोपी मुख्य अभियंता ने काफी देर तक धमकाया। इसके बाद प्रवीन व टिंकू गिरी को निलंबित करते हुए अधिशासी अभियंता मीटर खंड-दो कार्यालय से अटैच कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया विभाग का अंदरूनी मामला
हद तो तब हो गई जब पीड़ित ने 31 मई की रात फेज एक कोतवाली में मामले की शिकायत दी तो पुलिस ने उसे डरा धमका कर भगा दिया। इस मामले में पूछे जाने पर कोतवाली प्रभारी ध्रुव भूषण दुबे का कहना है कि यह मामला बिजली विभाग का अंदरूनी मामला है। इससे पुलिस को कोई लेना देना नहीं है।
पहले भी लगे हैं मुख्य अभियंता पर गंभीर आरोप:


मुख्य अभियंता पर इस तरह के गंभीर आरोप लगने का यह कोई नया मामला नहीं हैं। करीब दो माह पहले भी मुख्य अभियंता व उनके शिविर सहायक विपिन वैश्य पर फाइल पास कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लग चुका है। इसका एक वीडियो भी पीड़ित ठेकेदार ने वायरल किया था, जिसमें मुख्य अभियंता भी दिखाई दे रहे हैं। वह ठेकेदार को कार्यालय से बाहर जाने के लिए कह रहे हैं। इस मामले में मुख्यालय स्तर से जांच की बात कही गई थी, लेकिन बाद में लीपापोती कर मामले को दबा दिया गया। मुख्य अभियंता के खिलाफ न तो जांच हुई और न ही शिविर सहायक के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई।

पीड़ित की शिकायत को लेकर मामले की छानबीन की जा रही है। दोनों ओर से एक दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे हैं। एसीपी दो को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच अभी चल रही है।- हरीश चंदर, डीसीपी नोएडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed