फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NMRC: Metro in overall loss in volatile times

एनएमआरसी: उतार-चढ़ाव भरे समय में ओवरऑल घाटे में रही मेट्रो

Tue, 25 Apr 2023 09:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 09:39 PM IST
विज्ञापन
NMRC: Metro in overall loss in volatile times
एनएमआरसी: उतार-चढ़ाव भरे समय में ओवरऑल घाटे में रही मेट्रो
विज्ञापन

-कोविड काल के दौरान हुआ भारी नुकसान, शुरुआत में संचालन से बढ़ी थी आय

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा।
नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) के अंतर्गत एक्वा मेट्रो के संचालन से होने वाली आय कभी बढ़ी तो कभी घटती रही। कोविड काल से पहले मेट्रो संचालन से होने वाली आय लगातार बढ़ती थी। लेकिन कोविड काल के दौरान आय में एकाएक गिरावट आई। हालांकि अब एनएमआरसी इससे उबरने की राह में है, लेकिन ओवरऑल आंकड़ा अब भी घाटे का है।
मेट्रो संचालन से होने वाली आय पर एक नजर डालें तो 2017 से इसका संचालन शुरू होने के बाद 2022 तक आय में इजाफा होता रहा। लेकिन 2020 में कोविड काल के दौरान मेट्रो संचालन से होने वाली आय में भारी गिरावट आई। उस दौरान कुछ समय के लिए मेट्रो संचालन बंद भी रखना पड़ा था। सामाजिक दूरी के अलावा कई प्रकार की गाइडलाइंस जारी की गई थीं। कोरोना के भयावह रूप की वजह से लोगों ने सार्वजनिक परिवहन के साधनों का उपयोग करना छोड़ दिया। इस वजह से आय में कमी आई। अब 2022 में घाटे का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा जारी हुआ है। इसमें 95 करोड़ का घाटा सामने आया।
विज्ञापन

------------------

आय के साधन, खर्च की वजह
मेट्रो संचालन से आय के साधनों में टोकन, कार्ड आदि की बिक्री प्रमुख रही। वहीं आय के अन्य साधनों में विज्ञापन, मेट्रो में फिल्मों की शूटिंग, स्टेशनों के नाम से किसी ब्रांड को जोड़ना, स्टेशन परिसर में वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आदि से भी आय हुई। वहीं मेट्रो के शुरू हुए अभी करीब छह वर्ष ही हुए हैं। लिहाजा इसको विकसित करने के लिए और भी पैसे लगाए जा रहे हैं, जो कि खर्च में शामिल होकर घाटे का आंकड़ा बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेट्रो संचालन से होने वाली आय
2022-26.69 करोड़
2021-16.14 करोड़
2020-60.70 करोड़
2019-18.85 करोड़
2018-9.81 करोड़
2017-1.38 करोड़
---------------------

ओवरऑल मेट्रो का घाटा
2022-95.25 करोड़
2021-78.31 करोड़
2020-92.90 करोड़
2019-48.84 करोड़
2018-49.3 करोड़
2017-66.5 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed