फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NMRC big decision gates on both sides of metro stations will open soon passengers will get relief from long queues

नोएडा: एनएमआरसी का बड़ा फैसला, जल्द खुलेंगे मेट्रो स्टेशनों के दोनों तरफ के गेट, यात्रियों को लंबी कतार से मिलेगी राहत

Mon, 28 Feb 2022 05:39 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 28 Feb 2022 05:39 PM IST
सार

एनएमआरसी की प्रवक्ता ने बताया कि नोएडा स्थित 13 मेट्रो स्टेशन के दोनों गेट खोले दिए जाएंगे। इस पर अगले सप्ताह निर्णय लिया जाएगा। 

विज्ञापन
NMRC big decision gates on both sides of metro stations will open soon passengers will get relief from long queues
Greater Noida Metro

विस्तार

कोरोना के मामले में जारी लगातार भारी गिरावट को देखते हुए कई सारे प्रतिबंध को हटा लिया गया है। इस बीच मेट्रो यात्रियों की सुविधा को देखते हुए नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) ने बड़ा फैसला लिया है। इसके मुताबिक, जल्द ही नोएडा के मेट्रो के दोनों तरफ के गेट खोल दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


इससे मेट्रो यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। मेट्रो स्टेशनों के बाहर लगने वाली लंबी कतारों से भी राहत मिलेगी। साथ ही यात्री सभी सीटों पर बैठ सकेंगे। एनएमआरसी की प्रवक्ता ने बताया कि नोएडा स्थित 13 मेट्रो स्टेशन के दोनों गेट खोले दिए जाएंगे। इस पर अगले सप्ताह निर्णय लिया जाएगा। 
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के नवीनतम दिशा निर्देशों के मुताबिक सोमवार से मेट्रो में कोविड प्रोटोकॉल के पालन की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है। मेट्रो में सफर के दौरान यात्री सभी सीटों पर बैठने के साथ खड़े होकर भी सफर कर सकेंगे। साथ ही मेट्रो स्टेशनों के सभी प्रवेश और निकास गेट खुले रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएमआरसी की ओर जारी बयान में कहा गया है कि अब कोविड प्रोटोकॉल के पालन के तहत सीमित संख्या में ही मेट्रो स्टेशनों के गेट खोले गए थे। सोमवार से सभी गेट से यात्रियों को प्रवेश और निकास की सुविधा होगी। यात्री लंबे समय से खड़े होकर सफर करने और स्टेशनों के सभी गेट खोलने की मांग कर रहे थे। डीएमआरसी की तरफ से यात्रियों को सलाह दी गई है कि मेट्रो में सफर के दौरान मास्क या कवर पहनने के साथ साथ सामाजिक दूरी बनाए रखने का पालन करते रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed