फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nitin was preparing to flee to UK, police issued LOC

Noida News: यूके भागने की तैयारी में था नितिन, पुलिस ने जारी कराया एलओसी

Tue, 12 Sep 2023 02:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Nitin was preparing to flee to UK, police issued LOC
यूके भागने की तैयारी में था नितिन, पुलिस ने जारी कराया एलओसी
विज्ञापन

सेक्टर-30 में महिला वकील की हत्या का मामला : आरोपी के पॉकेट से मिला पासपोर्ट
ब्रिटिश नागरिकता होने की चल रही जांच, तीन महीने से कोठी को बेचने की थी तैयारी

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सुप्रीम कोर्ट की वकील पत्नी रेणु की हत्या करने के बाद पति नितिन कुछ देर तक परेशान रहा, फिर पुलिस से बचने के लिए स्टोर रूम में छिप गया। उसकी योजना थी कि अगर वह पुलिस से बच गया तो अगले दिन यूनाइटेड किंगडम चला जाएगा। इधर, पुलिस के सामने रेणु के परिजनों ने आरोपी के विदेश भागने की आशंका जताई तो पुलिस ने एक घंटे में ही लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करा दिया। जब पुलिस ने नितिन नाथ को स्टोर रूम से दबोच लिया तो उसके पास से पासपोर्ट और ब्रिटिश के कागजात मिले हैं।
बताया जाता है कि नितिन ने ब्रिटिश नागरिकता ले रखी है या नागरिकता लेने की तैयारी में था। इस मामले में पुलिस आधिकारिक तौर पर कुछ बता नहीं रही है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस तरह की जानकारी सामने आ रही है कि नोएडा की प्रॉपर्टी को बेचकर आरोपी ब्रिटेन में बसने की योजना बना रहा था। पुलिस को आरोपी की जेब से पासपोर्ट और यूके के दस्तावेज मिले हैं। जिसमें यूके का भी आइडेंटिटी कार्ड बरामद होना बताया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में बताया कि नितिन तीन महीने से कोठी को बेचने की तैयारी कर रहा था। इसके बाद से ही पति-पत्नी के बीच मनमुटाव बढ़ गया था।
विज्ञापन


---
अमेरिका में जॉब करता है बेटा
रेणु व नितिननाथ का एक बेटा मानस गौतम है। वह यूएसए की फाइनेंशियल कंपनी में काम करता है और वहां म्यूचुअल फंड एनालिस्ट हैं। वह पत्नी और बच्चों के साथ यूएसए में रहता है। वह है। वर्ष 2015 से वह भारत नहीं आया है। मां की मौत की सूचना उसे दे दी गई और वह जल्द ही भारत आने वाले हैं। बताया जाता है कि बेटे के पिता से अच्छे संबंध नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
डॉक्टरों ने पैनल ने किया पोस्टमार्टम
इस हाईप्रोफाइल घटना के बाद पुलिस हर कदम पर एहतियात बरत रही है। महिला वकील के शव का पोस्टमार्टम सोमवार को डॉक्टरों के पैनल ने किया और इसकी पूरी वीडियोग्राफी कराई गई है। वहीं, विसरा भी सुरक्षित रखा गया है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया है।

---
20-22 डिग्री तापमान में रहती थीं रेणु
रेणु को बोन और ब्लड कैंसर था। करीब एक महीने पहले कैंसर ठीक हो गया था। इसके साथ ही पैंक्रियाज में भी कुछ दिक्कत थी। इन बीमारियों के कारण डॉक्टरों की सलाह पर वह घर में 20 से 22 डिग्री तापमान में रहती थी। इसी कारण घटना के दौरान एसी चालू था और जब पुलिस जांच के लिए पहुंची तब भी एसी चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed