फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nimbus Group will invest 1100 crores in Sunworld project

Noida News: सनवर्ल्ड के प्रोजेक्ट में 1100 करोड़ का निवेश करेगा निंबस ग्रुप

Mon, 04 Aug 2025 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Nimbus Group will invest 1100 crores in Sunworld project
सनवर्ल्ड के प्रोजेक्ट में 1100 करोड़ का निवेश करेगा निंबस ग्रुप
विज्ञापन

सेक्टर-168 में लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट अरिस्टा लक्स का काम कराएगा पूरा

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-168 के सनवर्ल्ड अरिस्टा प्रोजेक्ट में निंबस ग्रुप 1100 करोड़ का निवेश करने जा रहा है। बतौर कोडेवलपर निंबस ग्रुप इस परियोजना के फेज-2 का काम करेगा। इसमें करीब 10 एकड़ में फैले सनवर्ल्ड अरिस्टा लक्स फेज-2 प्रोजेक्ट में 342 लग्जरी फ्लैट तैयार किए जाएंगे।
यह टावर 5, 7, 8 और 9 में होंगे। इनमें बड़े-बड़े बालकनी, 11 फुट ऊंची फ्लोरिंग, डबल हाइट लॉबी और स्मार्ट होम फीचर्स जैसी आधुनिक सुविधाएं देने का दावा किया जा रहा है। खास बात यह है कि इसमें 65% ओपन ग्रीन एरिया होगा और 1.6 लाख वर्ग फुट का खूबसूरत लैंडस्केप जोन भी तैयार किया जाएगा। प्रोजेक्ट में 7 थीम-आधारित स्विमिंग पूल, क्लबहाउस और अन्य कॉमन एरिया भी विकसित किए जाएंगे, जिससे यह नोएडा के हाई-एंड रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स की फेहरिस्त में शामिल हो जाएगा।
विज्ञापन

रुके हुए प्रोजेक्ट को फिर से पटरी पर लाने के लिए निंबस ग्रुप ने इस तरह का बड़ा कदम उठाया है। यह प्रोजेक्ट पहले अधूरा रह गया था, जिसे अब लिगेसी स्टॉलेड प्रोजेक्ट्स स्कीम के तहत दोबारा शुरू किया जा रहा है। निंबस ग्रुप इसमें ज्वाइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट के जरिए काम को आगे बढ़ाएगा। बताया जा रहा है कि नोएडा प्राधिकरण से इसकी मंजूरी मिल गई है। निंबस ग्रुप का कहना है कि यह प्रोजेक्ट पूरी तरह बैंक फाइनेंस और आंतरिक संसाधनों से समर्थित होगा। साथ ही इसमें संस्थागत निवेशकों का सहयोग भी लिया जा रहा है। प्रोजेक्ट को रेरा से मंजूरी मिल चुकी है और कंपनी का दावा है कि 100% फंड निर्माण कार्य में ही लगाया जाएगा ताकि डिलीवरी समय पर हो सके। निंबस ग्रुप के प्रेसिडेंट विपिन अग्रवाल ने कहा कि हमारा मकसद सिर्फ एक प्रोजेक्ट पूरा करना नहीं, बल्कि लोगों को दोबारा रियल एस्टेट में भरोसा दिलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed