फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nikki's missing mobile phone was found with her family.

Noida News: निक्की का गुम मोबाइल परिजनों के पास मिला

Mon, 22 Sep 2025 08:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
Nikki's missing mobile phone was found with her family.
निक्की का गुम मोबाइल परिजनों के पास मिला
विज्ञापन

आरोपी विपिन के मोबाइल से डिलीट किया गया डाटा भी किया रिकवर

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। निक्की हत्याकांड की जांच कर रही कासना पुलिस ने निक्की के मायके रूपवास स्थित घर से निक्की का गुम हुआ मोबाइल बरामद किया है। यह मोबाइल रूपवास गांव में निक्की के परिजनों के पास से मिला है। हालांकि मोबाइल की तकनीकी जांच में पुलिस को कोई खास सबूत नहीं मिला है।
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह मोबाइल वहां तक कैसे पहुंचा। पहले निक्की के परिजनों ने उसके मोबाइल के बारे में जानकारी होने से इन्कार किया था। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी विपिन के मोबाइल से डिलीट किया गया डाटा भी रिकवर कर लिया है। हालांकि उसमें घटना से जुड़े कोई अहम सबूत नहीं मिले हैं। लेकिन पुलिस को कुछ संदिग्ध चैट हाथ लगी है, जिस पर जांच जारी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अब तक इकट्ठे किए गए तमाम साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट लगभग तैयार कर ली गई है। जल्द ही इसे अदालत में पेश किया जाएगा। फिलहाल इस केस में आरोपी विपिन, उसका भाई रोहित और मां दया और पिता सत्वीर जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

वहीं पुलिस को जांच में घटनाक्रम में करीब कई मिनट का अंतराल भी मिला है। आरोपी विपिन के परिजन और सिरसा गांव के निवासियों का आरोप है कि जिस वक्त निक्की की मौत हुई, उस दौरान आरोपी विपिन नीचे खड़ा था। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि विपिन के नीचे होने और निक्की के आग में झुलसने की घटना के बीच लगभग कई मिनट का अंतर है। इस अंतराल में क्या हुआ और कौन कहां था, इसे लेकर पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। वहीं, एसीपी ग्रेटर नोएडा अरविंद कुमार का कहना है कि मामले में साक्ष्य संकलन का काम जारी है। जल्द ही अदालत में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed