Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nikki murder case Murder accused Vipin and his family members maintain distance from other inmates in jail

निक्की हत्याकांड: जेल में बंद हत्यारोपी विपिन, उसके परिजन अन्य कैदियों से बना रहे दूरी, मां बेवक्त खा रही खाना

Sat, 30 Aug 2025 02:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 30 Aug 2025 02:03 PM IST
सार

निक्की के पिता भिखारी सिंह ने पुलिस आयुक्त से बच्चों का दाखिला एनटीपीसी स्थित डीपीएस में कराने की मांग की। अभी निक्की और कंचन के बच्चे सिरसा स्थित स्कूल में पढ़ते हैं। पुलिस आयुक्त ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि न्याय की प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होगी।

विज्ञापन
Nikki murder case Murder accused Vipin and his family members maintain distance from other inmates in jail
निक्की की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सिरसा गांव के निक्की हत्याकांड मामले में परिजनों ने शुक्रवार को पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह से केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की। पुलिस आयुक्त ने आश्वासन दिया कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस आयुक्त ने कहा कि मामले की विवेचना अंतिम चरण में है। जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

इसके बाद सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाएगी। वहीं जेल में बंद विपिन, उसके माता-पिता और भाई अन्य कैदियों से दूरी बनाकर रह रहे हैं। पिछले दिनों जेल में आरोपियों से मिलने के लिए उनके रिश्तेदार भी पहुंचे थे। जेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, विपिन की मां की दया खाना भी समय पर नहीं खा रही है। मुख्य आरोपी उसके माता-पिता और भाई दूसरे कैदियों से ज्यादा बात नहीं करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

निक्की के पिता भिखारी सिंह ने पुलिस आयुक्त से बच्चों का दाखिला एनटीपीसी स्थित डीपीएस में कराने की मांग की। अभी निक्की और कंचन के बच्चे सिरसा स्थित स्कूल में पढ़ते हैं। पुलिस आयुक्त ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि न्याय की प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होगी। निक्की के परिजनों ने कहा कि उनकी बेटी की हत्या ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। उन्हें भरोसा है कि पुलिस और अदालत से उन्हें न्याय मिलेगा।

विज्ञापन

समय से पहले जमा करेगी चार्जशीट
सिरसा गांव में निक्की की हत्या मामले में पुलिस 90 दिन से पहले न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में जुटी है। आरोप है कि सिरसा गांव में 21 अगस्त की शाम विवाहिता निक्की की जलाकर हत्या की गई थी। निक्की की बहन कंचन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति विपिन भाटी, जेठ रोहित, सास दया और ससुर सत्यवीर के खिलाफ केस दर्ज किया था। सभी आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।

जमानत के लिए कोर्ट जाने की तैयारी में आरोपी
आरोपियों ओर से सोमवार को जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की जा सकती है। आरोपियों के परिजन वकील से संपर्क कर रहे हैं। उधर पुलिस भी केस डायरी के लिए मजबूत साक्ष्य जुटा रही है ताकि आरोपी की जमानत न मिले। विपिन के अधिवक्ता ने बताया कि आगामी सप्ताह जमानत अर्जी दाखिल की जाएगी।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed