फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Night and weekly curfew will remain on Aqua Line

एक्वा लाइन पर रहेगा नाइट और साप्ताहिक कर्फ्यू का असर

Tue, 08 Jun 2021 01:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Night and weekly curfew will remain on Aqua Line
नोएडा। जिले में नाइट और साप्ताहिक कर्फ्यू का असर एक्वा लाइन मेट्रो पर भी रहेगा। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) की एक्वा लाइन पर मेट्रो सेवा का संचालन बुधवार से शुरू हो जाएगा, लेकिन सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक ही यात्रियों को इस सेवा का लाभ मिलेगा। कर्फ्यू के दौरान शनिवार और रविवार को मेट्रो संचालन बंद रहेगा। एनएमआरसी की एमडी रितु माहेश्वरी ने बताया कि बुधवार से शुरू होने वाली मेट्रो सेवा के दौरान यात्रियों को पीक अॅावर में 15 मिनट और नॉन पीक आवर में 30 मिनट पर मेट्रो मिलेगी।
विज्ञापन

पीक ऑवर का समय सुबह आठ बजे से 11 बजे और शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक का होगा। साप्ताहिक दिनों में पीक ऑवर के दौरान फास्ट मेट्रो सेक्टर-50, 101, 81, 83, 143, 145, 146, 147, और सेक्टर- 148 स्टेशन पर नहीं रुकेगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए एनएमआरसी की ओर से एहतियाती कदम उठाए जाएंगे। इसमें यात्रियों की स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन आदि शामिल होंगे। समय-समय पर प्लेटफॉर्म और ट्रेन को सैनिटाइज किया जाएगा। यात्रियों के शरीर के तापमान की जांच और मास्क आदि की जांच लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन

13 स्टेशनों पर एक ही गेट से प्रवेश और निकास
एक्वा लाइन के 13 स्टेशनों पर एक ही गेट से यात्रियों का प्रवेश और निकास होगा। इन स्टेशनों में सेक्टर-101, 81, 137, 142, 143, 144, 145, 146, 147, 148, अल्फा-1, डेल्टा-1 और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण स्टेशन शामिल हैं। जिन स्टेशनों पर प्रवेश और निकास के लिए दो गेट होंगे, उनमें सेक्टर-51, 50, 76, एनएसईजेड, सेक्टर-83, केपी-2, परी चौक और डिपो स्टेशन शामिल हैं। पार्किंग की सुविधा केवल सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन पर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो में पहले दिन कम रही यात्रियों की संख्या
सोमवार से दिल्ली मेट्रो की सेवाएं नोएडा में शुरू हो गई। इससे दिल्ली आवागमन करने वाले यात्रियों राहत महसूस की, हालांकि पहले दिन कम ही लोगों ने यात्रा की। स्टेशनों के अंदर कोविड नियमों का पालन दिखा, लेकिन कुछ स्टेशनों के बाहर ऑटो चालकों की ओर से कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए यात्रियों को ऑटो में बैठाने का प्रयास देखा गया। ऐसे ऑटो चालक बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का प्रयोग किए बिना यात्रियों से बातचीत करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed