{"_id":"5dd449188ebc3e54846b5f71","slug":"nigerians-arrested-for-befriending-facebook-grnoida-news-noi4739894116","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर दोस्ती कर ठगी, नाईजीरियाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर दोस्ती कर ठगी, नाईजीरियाई गिरफ्तार
विज्ञापन
फेसबुक पर दोस्ती कर फर्जीवाड़ा करने के आरोप में पकड़ा गया अफ्रीकी मूल का नागरिक।
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर दोस्ती कर ठगे 5.5 लाख, नाइजीरियाई गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। फेसबुक पर विदेशी महिला की फर्जी आईडी बनाकर नाइजीरियाई गिरोह ने राजस्थान के एक वरिष्ठ नागरिक को ठग लिया। मामले में मंगलवार को राजस्थान से ग्रेटर नोएडा पहुंची पुलिस ने बीटा-2 थाना क्षेत्र की प्रतीक सोसाइटी से नाइजीरियाई क्रिस्पियन जूलियस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरोह के अन्य बदमाशों के संबंध में आरोपी से पूछताछ कर रही है।
राजस्थान से बीटा-2 थाने पहुंचे जांच अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि अगस्त 2010 में बीकानेर के नया बाजार निवासी ग्वालदास (74) ने केस दर्ज कराया था। उसका कहना था कि वह कुछ दिन से एक विदेशी महिला से फेसबुक पर संपर्क में था। महिला ने उससे चैटिंग कर भारत आकर मिलने की इच्छा जाहिर की। इसके कुछ दिन बाद उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉलर ने कहा कि वह दिल्ली एयरपोर्ट कस्टम विभाग से बोल रहा है। ग्वालदास से मिलने के लिए लंदन से महिला आई है। महिला ने भी ग्वालदास से बात की और कहा कि कस्टम अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया है और वह उसके लिए लाए गिफ्ट आदि की एवज में कस्टम ड्यूटी मांग कर रहे हैं। महिला ने ग्वालदास के व्हाट्सएप पर बैंक खाते की फोटो आदि भेजकर बताया कि उसके पास बैंक में काफी रकम है, लेकिन भारतीय रुपये नहीं हैं। जबकि कस्टम अधिकारी उससे भारतीय रुपये मांग रहे हैं। इससे ग्वाल गिरोह के झांसे में आ गया और उसने बताए गए खाते में 5.50 लाख रुपये स्थानांतरित कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने उसके पास छह लाख रुपये मांगने के लिए कॉल की, लेकिन ग्वाल के इंकार करने पर महिला ने संपर्क नहीं किया। इसके बाद ग्वाल ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई।
राजस्थान पुलिस ने बीटा-2 थाना क्षेत्र की प्रतीक सोसायटी से नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर विदेशी लड़की की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी का आरोप है। आरोपी का पासपोर्ट भी एक्सपायर हो चुका है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
- तनु उपाध्याय, सीओ ग्रेटर नोएडा प्रथम