फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nigerian arrested for duping 350 women on the pretext of marriage and friendship

शादी और दोस्ती का झांसा देकर 350 महिलाओं को ठगने वाला नाइजीरियाई गिरफ्तार

Sat, 28 May 2022 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Nigerian arrested for duping 350 women on the pretext of marriage and friendship
पुलिस की गिरफ्त में नाइजीरियाई। अमर उजाला
नोएडा। खुद को इंडो-कनेडियन नागरिक बताकर दो साल में 350 से अधिक महिलाओं से 20 करोड़ रुपये ठगने वाले नाइजीरियाई को साइबर क्राइम सेल ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कुछ महीने पहले असम राइफल्स में तैनात महिला सिपाही से वैवाहिक साइट पर दोस्ती कर 60 लाख रुपये ठगे थे। महिला ने सेक्टर-36 स्थित साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद जांच में आरोपी पकड़ा गया।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना की प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि नाइजीरियाई की पहचान गुरुबा गुलमजे के रूप में हुई है। आरोपी ने संजय सिंह बनकर खुद को इंडो-कनेडियन बताकर महिला सिपाही को शादी का झांसा दिया था। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जब मामले की जांच की गई तो शुक्रवार को दिल्ली के वसंत कुंज से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने 350 महिलाओं से करीब 20 करोड़ रुपये ठगे हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन

आरोपी वैवाहिक साइट पर फर्जी आईडी बनाकर खुद को इंडो-कनेडियन बताकर महिलाओं को शादी का झांसा देकर अच्छी तस्वीरें भेजता था और बड़ी कंपनियों में अधिकारी होने की बात कहकर ठगता था। आरोपी वसंत कुंज में किराये के फ्लैट में रह रहा था और समय-समय पर फ्लैट बदल लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे देता था वारदात अंजाम
आरोपी तलाकशुदा और अधिक उम्र की महिला की तलाश कर दोस्ती के लिए संपर्क करता था। जब महिला जाल में फंस जाती थीं तो शादी, बिजनेस में साझेदार बनाने, कस्टम ड्यूटी, गिफ्ट, कैश, ज्वेलरी, इलाज से लेकर अलग-अलग बहाने से ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठता था। पुलिस ने आरोपी के पास से लैपटॉप, 7 मोबाइल, पासपोर्ट, 15 विदेशी एजेंसियों के दस्तावेज बरामद किए हैं।
बिजनेस व मेडिकल वीजा आया था
पुलिस के मुताबिक, तीन साल पहले विग बनाने वाले सामान के व्यापार के सिलसिले में देश में बिजनेस वीजा पर आया था। इसके बाद मेडिकल वीजा पर देश में आया था, जो एक साल पहले समाप्त हो गया था। फिलहाल, वह अवैध रूप से रह रहा था। अफ्रीका के बाजारों में भारतीय महिलाओं के बाल की बहुत मांग है। वहां इन बालों से बनी विग की काफी अच्छी कीमत मिलती है। इसी कारण व्यवसाय के लिए अफ्रीकी देशों से लोग देश में आते हैं।

नाइजीरिया में बनाया आलीशान मकान
जांच में पता चला है कि ठगी की बड़ी राशि आरोपी ने नाइजीरिया भेज दी थी। पत्नी के खाते में भी बहुत पैसे भेजने की जानकारी मिली है। पुलिस ट्रांसफर रकम के बारे में पता लगा रही है। आरोपी ने ठगी के पैसे से नाइजीरिया में आलीशान मकान भी बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed