फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Niece hatched a murder plot with suspended soldier

भतीजी ने निलंबित सिपाही के साथ रची थी हत्या की साजिश

Sun, 23 May 2021 01:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Niece hatched a murder plot with suspended soldier
जेवर। एक सप्ताह पूर्व जेवर के भवोकरा गांव में हुई नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक के पिता इंद्रपाल की हत्या के मामले में पुलिस ने भतीजी पूजा और निलंबित सिपाही अनुज निवासी कुराना गांव अलीगढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पूजा ने अनुज के साथ मिलकर इंद्रपाल की हत्या की साजिश रची थी। पूछताछ में पूजा ने हत्या की वजह पारिवारिक रंजिश के अलावा चुनाव में मिली हार को बताया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को बुलंदशहर पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जेवर पुलिस ने न्यायालय से मुख्य आरोपी की रिमांड मांगी है ताकि हत्या से जुड़े अन्य सबूत जुटाए जा सकें।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि भवोकरा गांव में 14 मई को हुई हत्या की वारदात को मृतक के भतीजे आकाश ने अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने अब निलंबित सिपाही अनुज और इंद्रपाल की भतीजी पूजा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अनुज पूर्व में पुलिस लाइन मेरठ में तैनात था। 2015 में अनुज, हवालात से कैदियों को लेकर न्यायालय जा रहा था तभी दो कैदी फरार हो गए थे। उसके बाद विभागीय कार्रवाई हुई थी। वहीं 2017 में खुर्जा पुलिस थाने में उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ। जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया था। निलंबित सिपाही खुर्जा जंक्शन पर मुख्य साजिश कर्ता पूजा के आसपास ही रहता था। इस मामले में इंद्रपाल के छोटे भाई की पत्नी महावीरी की पुलिस को अब भी तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed