फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   News channel anchor's car collided with the divider, died

न्यूज चैनल के एंकर की कार डिवाइडर से टकराई, मौत

Thu, 15 Jul 2021 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
News channel anchor's car collided with the divider, died
नोएडा। तेज रफ्तार होंडा सिटी कार मंगलवार देर रात सेक्टर-62 की मुख्य सड़क पर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार केे परखच्चे उड़ गए और न्यूज चैनल के एक एंकर की मौत हो गई। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली सेक्टर-58 के थानाध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत ने बताया कि गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी रविंदर शर्मा एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल में एंकर व संपादक थे।
विज्ञापन

वह पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। नोएडा स्थित दफ्तर में काम करके वह रात करीब दो बजे कार से घर लौट रहे थे। जब वह सेक्टर-62 के पास पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे मेें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। रविंदर कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके थे।
विज्ञापन

20 से 25 मीटर तक घिसटती चली गई कार
मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि रफ्तार अधिक होने से कार डिवाइडर से टकराने के बाद 20 से 25 मीटर तक घिसटती हुई चली गई। रविंदर कार के अंदर ही फंस गए थे। लोगों ने 15 मिनट की मशक्कत के बाद उन्हें कार से निकाला था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल पर बात करने पर डांटा तो युवती ने दे दी जान
ग्रेटर नोएडा कुलेसरा गांव में फोन पर बात कर रही एक युवती को उसकी बड़ी बहन ने डांट दिया। जिससे नाराज होकर युवती ने पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मूलरूप से कासंगज निवासी नीरज (22) करीब ढाई माह पहले कुलेसरा निवासी बहन के पास रहने आई थी। उसकी बहन के पति की मौत हो चुकी है। दोनों बहने ग्रेटर नोएडा की निजी कंपनियों में नौकरी करती थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को वह मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। ज्यादा देर तक बात करती देख बहन ने उसे डांट दिया। जिससे वह नाराज हो गई। मंगलवार रात को उसने अपने कमरे में पंखे में फंदा लगाकर लटक गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ईकोटेक-3 थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed