{"_id":"5cfd7085bdec22073561d8eb","slug":"news-cahanal-bulidding-seal-noida-news-noi44255663","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में चैनल की इमारत सील, आरोपी जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में चैनल की इमारत सील, आरोपी जेल भेजे
Mon, 10 Jun 2019 07:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 07:16 AM IST
विज्ञापन
चैनल का संपादक अनुज शुक्ला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ने बीती देर रात न्यूज चैनल नेशन लाइव के भवन को सील कर दिया। साथ ही सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पत्र भेजकर नेटवर्क-10 के संबंध में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी की ओर से पत्र भेजकर कार्रवाई की जानकारी भारत सरकार को दी है। वहीं, रविवार को चैनल की एमडी इशिका सिंह और संपादक अनुज शुक्ला को अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
डीएम बीएन सिंह ने बताया कि सेक्टर-65 स्थित न्यूज चैनल नेशन लाइव पर मुख्यमंत्री के संबंध में एक खबर चलाई गई थी, जो मानहानि कारक खबर थी। वहीं, मुख्यमंत्री की लोकप्रियता को देखते हुए जिले और प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब हो सकती थी। बताया कि चैनल के संबंध में जानकारी की तो पता चला कि उनके पास लाइसेंस ही नहीं था।
विज्ञापन
चैनल नेटवर्क-10 के लाइसेंस पर चल रहा था। मामले की जांच-पड़ताल कर सब इंस्पेक्टर की तहरीर पर मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चैनल भवन को सिटी मजिस्ट्रेट ने धारा-144 के तहत कार्रवाई करते हुए सील कर दिया है। साथ ही सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भी चैनल के संबंध में की गई कार्रवाई से अवगत कराने के लिए पत्र भेज दिया गया है।
बताया कि भारत सरकार को भेजे गए पत्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि बिना जांच-पड़ताल के चलाई गई खबर द्वारा सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने पर यह कार्रवाई हुई है।
सोशल मीडिया पर रखी जा रही है नजर
सोशल मीडिया पर आप कोई भी पोस्ट बिना सोंचे-समझे डाल देते हो तो जरा सावधान हो जाए। जिलाधिकारी और एसएसपी ने विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को सचेत किया है कि वह जिन-जिन ग्रुपों से वह जुड़े हैं, उन पर नजर रखें। वहीं, कोई गड़बड़ी या कानून व्यवस्था खराब करने वाली पोस्ट डाले जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए।