फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   New Zealand Board gives consent to organize test match in Greno

Noida News: ग्रेनो में टेस्ट मैच के आयोजन के लिए न्यूजीलैंड बोर्ड ने दी सहमती

Tue, 20 Aug 2024 09:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 09:39 PM IST
विज्ञापन
New Zealand Board gives consent to organize test match in Greno
न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान बोर्ड के अधिकारियों ने सुरक्षा और स्टेडियम का लिया जायजा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच
सुरक्षा और स्टेडियम की सुविधाओं से संतुष्ट हुआ न्यूजीलैंड बोर्ड, टिकट पर भी जल्द होगा फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने ग्रेटर नोएडा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान के साथ टेस्ट मैच के आयोजन को हरी झंडी दे दी है। मंगलवार को अफगानिस्तान बोर्ड के साथ न्यूजीलैंड बोर्ड के अधिकारियों ने ग्रेटर नोएडा में सुरक्षा बिंदुओं का जायजा लिया था। साथ ही स्टेडियम की सुविधाओं को परखा। पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी से सुरक्षा व तमाम सुविधा मिलने का आश्वासन मिलने के बाद न्यूजीलैंड बोर्ड टेस्ट मैच खेलने को तैयार हो गया है।

अफगानिस्तान ने ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बनाया है। जहां पर 9 से 13 सितंबर के बीच अफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के साथ पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेलेगी। मैच के आयोजन की पूरी तैयारी हो चुकी थी, लेकिन न्यूजीलैंड बोर्ड सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम को लेकर चिंतित था। इसी का जायजा लेने के लिए मंगलवार को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के इंटरनेशनल क्रिकेट मैनेजर मिंहाज राज के साथ न्यूजीलैंड क्रिकेट प्लेयर्स एसोसिएशन के सीईओ हेल्थ मिल्स, ब्लैककैप्स लॉजिस्टिक मैनेजर रियान मुलर और न्यूजीलैंड सिक्योरिटी कंसलटेंट रेग डिक्सन ग्रेटर नोएडा पहुंचे। यहां सबसे पहले उन्होंने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से मुलाकात की। उसके बाद पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के साथ उनके कार्यालय में बैठक की। दोनों बैठकें करीब एक-एक घंटा चलीं। बैठक में सुरक्षा और सुविधाओं पर चर्चा की। दोनों अधिकारियों ने न्यूजीलैंड बोर्ड के अफसरों को हर मदद का आश्वासन दिया है। उसके बाद अधिकारी स्टेडियम में पहुंचे। वहां मैदान, ड्रेसिंग रूम, पवेलियन समेत अन्य सुविधाओं को परखा। सभी सुविधाओं से अधिकारी संतुष्ट दिखे। जिसके बाद उन्होंने मैदान पर टेस्ट मैच कराने पर सहमति दे दी हैं।
विज्ञापन

---------------------
क्राउन प्लाजा होटल में ठहरेंगी दोनों टीमें

न्यूजीलैंड बोर्ड के अफसरों ने क्राउन प्लाजा होटल का भी दौरा किया। वहां खिलाड़यों के ठहरने और स्टेडियम तक जाने की व्यवस्था को परखा गया। इस दौरान होटल स्टाफ ने सभी तैयारियों की जानकारी दी। क्राउन प्लाजा में ही न्यूजीलैंड के साथ अफगानिस्तान की टीम भी ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
ग्रेटर नोएडा में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस संबंध में बोर्ड के अफसरों के साथ बैठक हुई। उनको अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर सुरक्षा देने का आश्वासन दिया गया है। मैच की टिकट पर दोनों बोर्ड जल्द फैसला लेंगे। मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article