फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   New Year's party in malls, restaurants and bars will be closed at 10 pm, police appeals to celebrate New Year by staying at home, those who believe outside will have to reach the residence by 11 pm

मॉल, रेस्तरां और बार में रात 10 बजे बंद हो जाएगी न्यू इयर पार्टी, पुलिस ने घर पर रहकर नववर्ष मनाने की अपील, बाहर मानने वालों को 11 बजे तक पहुंचना होगा आवास

Mon, 27 Dec 2021 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
New Year's party in malls, restaurants and bars will be closed at 10 pm, police appeals to celebrate New Year by staying at home, those who believe outside will have to reach the residence by 11 pm
New Year's party in malls, restaurants and bars will be closed at 10 pm, police appeals to celebrate New Year by staying at home, those who believe outside will have to reach the residence by 11 pm
नोएडा। पुलिस ने लोगों से घर पर रहकर नववर्ष का जश्न मानने की अपील की है। साथ ही कहा है कि अगर लोग बाहर पार्टी कर रहे हैं तो रात 11 से पहले घर पहुंच जाए। रात 11 बजे के बाद सड़क पर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। कोरोना कर्फ्यू के मद्देनजर पुलिस ने गाइडलाइन तैयार कर ली है। जिले में रात 10 बजे तक मॉल, होटल, रेस्तरां और बार खुले रहेंगे। वहीं आवासीय सेक्टरों में भी तेज आवाज में म्यूजिक नहीं बजा सकेंगे। यदि आवासीय क्षेत्र में 90 डेसीबल से अधिक आवाज मिलने पर चालान किया जाएगा। इसके लिए लोग 112 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन

अपर आयुक्त कानून एवं व्यवस्था लव कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से कोरोना कर्फ्यू लागू कर दिया है। रात 11 से सुबह 5 बजे तक आमलोगों के आवागमन समेत अन्य गतिविधियों पर रोक है। केवल आवश्यक वस्तुओं से जुड़े लोगों को ही इसमें छूट दी गई है। नए साल की पार्टी भी इस बार 10 बजे ही माल्स, होटल और रेस्टोरेंट व पब बार को बंद करनी होगी। पार्टी कर रहे लोगों और कर्मियों को 11 बजे तक घर भी पहुंचना होगा। रात 11 बजे के बाद जो भी व्यक्ति सड़क पर दिखाई देगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ी तो हवालात भी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर और 1जनवरी को कोई छूट नहीं दी जाएगी। सभी संस्थाओं को इस बाबत दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही कहा गया है कि नए साल की पार्टी को लेकर बुकिंग करते समय इस बात का ध्यान जरूर रखा जाए। उन्होंने बताया कि किसी भी बंद हॉल में 200 से अधिक लोग एक साथ ही हो सकेंगे। साथ ही कोविड की गाइडलाइन का भी पालन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रद्द हो रही हैं पार्टियां, क्लब मालिकों में मायूसी
नए साल के लिए सार्वजनिक समारोह पर रोक लगने के बाद कई क्लब में संगीत समारोह और पार्टियां रद्द की जा रही हैं। नाइट कर्फ्यू लागू होने से रेस्तरां और क्लब मालिकों में बेहद मायूसी है। सेक्टर-18 स्थित नामचीन क्लब के मैनेजर ने बताया कि गाइडलाइंस का पालन करते हुए रात 10.00 बजे से ही क्लब को बंद करना होगा। जबकि नए साल पर लोग लेट नाइट पार्टी करना पसंद करते हैं। वहीं सेक्टर-22 स्थित एक रेस्तरां संचालक ने बताया कि नए साल के कार्यक्रम पर अच्छी आमदनी हो जाती थी। रेस्तरां ने आर्टिस्ट, पार्टी का प्रबंध कर रखा था। अब लोग उनको निरस्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed