फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   New system to strengthen the quality of construction works

Noida News: निर्माण कार्यों की गुणवत्ता मजबूत करने के लिए नई व्यवस्था

Sat, 13 Sep 2025 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
New system to strengthen the quality of construction works
परियोजना और रखरखाव कार्यों के लिए निरीक्षण की जिम्मेदारी लागत के आधार पर होगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और पर्यवेक्षण को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विभाग ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के वर्क्स मैनुअल में दिए गए कार्यों के निरीक्षण और पूर्णता प्रमाणपत्र जारी करने संबंधी प्रावधानों को कुछ संशोधनों के साथ अपनाया है। यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है।


अधिकारियों ने बताया कि अब परियोजना और रखरखाव कार्यों के लिए निरीक्षण की जिम्मेदारी लागत के आधार पर निर्धारित की गई है। पहले भवन और बुनियादी ढांचा कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपये तक के कार्यों का निरीक्षण केवल कार्यकारी अभियंता द्वारा किया जाता था जबकि 10 करोड़ से अधिक के लिए कार्यकारी अभियंता के साथ अधीक्षण अभियंता या मुख्य अभियंता शामिल होते थे लेकिन अब पीडब्ल्यूडी की सभी परियोजना और रखरखाव कार्यों के लिए सीमा को कम कर दिया गया है। इसके तहत 1 करोड़ रुपये तक के कार्य के लिए कार्यकारी अभियंता द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। वहीं, 5 करोड़ रुपये तक के कार्याें का अधीक्षण अभियंता और 5 करोड़ रुपये से अधिक के कार्याें का निरीक्षण मुख्य अभियंता की ओर से किया जाएगा। इसी तरह हॉर्टिकल्चर कार्यों के लिए भी संशोधन किए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह बदलाव अनुबंध प्रबंधन को बेहतर बनाने और कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed