फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   New SIT will surround the accused, collusion of officers will come to light

Noida News: आरोपियों की घेराबंदी करेगी नई एसआईटी, सामने आएगी अफसरों की सांठगांठ

Thu, 14 Aug 2025 08:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
New SIT will surround the accused, collusion of officers will come to light
किसानों को अधिक मुआवजा देने का मामला, आरोपियों पर एफआईआर कराने के भी हैं निर्देश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा में किसानों को तय सीमा से ज्यादा मुआवजा देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नई एसआईटी का गठन करते हुए जांच बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसमें अधिकारियों की मिलीभगत की जांच भी होगी। पुरानी एसआईटी से मिली लीड के आधार पर नई एसआईटी आरोपियों की घेराबंदी करेगी। इसमें तथ्यों की पुष्टि करते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर आदि कराने के भी निर्देश हैं।
कोर्ट ने नई एसआईटी के साथ फोरेंसिक विशेषज्ञ और आर्थिक अपराध विभाग (ईओडब्ल्यू) को भी शामिल करने के निर्देश हैं। इसमें यह भी संकेत दिए हैं कि करीब 20 मामलों में ज्यादा मुआवजे का वितरण किया गया। इन मामलों में आरोपी अधिकारियों, किसानों और संबंधित लोगों की सूची दी गई है।
विज्ञापन

अब अगली जांच इनको केंद्र में रखते हुए की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सुबूत इकट्ठा करने के निर्देश हैं। जिन आरोपियों की जांच एसआईटी करेगी। उनके परिवार के सदस्य और संबंधी भी एसआईटी की रडार पर होंगे। यही वजह है कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों व आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों को सक्रिय रहने को कहा गया है। इनकी अर्जित संपत्तियों और बैंक खातों की भी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राधिकरण के फैसलों में पारदर्शिता का अभाव
एसआईटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्राधिकरण के फैसले बस कुछ ही लोगाें के बीच होते हैं। इसमें वह जैसा तय करते हैं वही आगे होता है। इसमें जनता की राय नहीं ली जाती है। जो भी नीतियां बनाई जाती हैं वह सबकुछ बिल्डरों के हितों के लिए बनाई जाती है।



नियमों के खिलाफ मुआवजा देने का है आरोप
किसानों को नियम के खिलाफ 100 करोड़ से अधिक मुआवजा देने का आरोप है। इसमें प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ भी मिलीभगत जाहिर हो रही है। एसआईटी की जांच में भी यह तथ्य अब सामने आने की बात की जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि किसी अधिकारी ने नहीं की। अब इन सभी बिंदुओं पर जांच के बाद ही यह पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगा कि इसमें कितना ज्यादा मुआवजा दिया गया और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed