Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   new metro route will also serve as a corridor for economic activities

Noida News: आर्थिक गतिविधियों का गलियारा भी बनेगा नया मेट्रो रूट

Thu, 12 Nov 2026 02:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
new metro route will also serve as a corridor for economic activities
डीपीआर में शामिल की गई रोजगार, कारोबार और यात्री संख्या की संभावनाएं
विज्ञापन

मौजूदा एक्वा लाइन से अधिक यात्री मिलने का अनुमान

2 लाख यात्रियों के पहले दिन से मिलने का अनुमान

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट का नया मेट्रो रूट आवागमन के साथ आर्थिक गतिविधियों को भी गति देगा। डीपीआर में रोजगार, कारोबार, शिक्षा और यातायात की जरूरतों को ध्यान में रखा गया है। इस कॉरिडोर के आसपास कई बड़े मॉल, आईटी कंपनियों के कार्यालय, अस्पताल और शिक्षण संस्थान हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौड़ सिटी मॉल और एच एंड एस मॉल, ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 में ब्लू सफायर मॉल और गोल्डन आई के व्यावसायिक परिसर हैं। नोएडा के सेक्टर-73 में एंथुरियम मॉल, सेक्टर-75 में स्पेक्ट्रम मॉल और सेक्टर-51 में प्रस्तावित आइकिया शॉपिंग सेंटर भी प्रमुख व्यावसायिक केंद्र हैं। इसके अलावा सेक्टर-60 में टेक महिंद्रा और टीसीएल टेक के कार्यालय, सेक्टर-73 में तेल उद्योग विकास बोर्ड और सेक्टर-122 में दिल्ली पब्लिक स्कूल स्थित है। सेक्टर-50, 51, 62 और 70 के आसपास कई बड़े निजी अस्पताल भी हैं।

पहले दिन से दो लाख यात्रियों का अनुमान

ग्रेनो वेस्ट की 100 से अधिक आवासीय सोसाइटियों और आसपास के गांवों में करीब 10 लाख की आबादी रहती है। यहां बड़ी संख्या में नौकरीपेशा परिवार नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम और गाजियाबाद आते-जाते हैं। फिलहाल सार्वजनिक परिवहन के सीमित विकल्पों के कारण लोगों को ऑटो, कैब और निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है। जाम और महंगे किराये से भी उन्हें परेशानी होती है। एनएमआरसी के सर्वे के अनुसार, मेट्रो संचालन शुरू होने के पहले दिन से इस रूट पर करीब दो लाख यात्रियों के मिलने का अनुमान है। यह संख्या मौजूदा एक्वा लाइन की औसत दैनिक यात्री संख्या से अधिक है, जो फिलहाल एक लाख से कम बताई जा रही है। नए रूट से ब्लू लाइन और एक्वा लाइन को भी यात्री मिलेंगे। इससे मेट्रो नेटवर्क के साथ क्षेत्र की व्यावसायिक गतिविधियों को भी विस्तार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed