Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   New link road between Noida and Greater Noida to reduce travel distance

Noida News: नोएडा-ग्रेनो के बीच नये लिंक रोड शुरू होने से घटेगी दूरी

Sun, 01 Nov 2026 10:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
New link road between Noida and Greater Noida to reduce travel distance
सेक्टर-146 से एलजी चौक तक मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी, एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव भी होगा कम
विज्ञापन


करीब पांच लाख वाहन चालकों को मिलेगा फायदा, 16 किलोमीटर तक का अतिरिक्त चक्कर बचेगा

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच जल्द एक नया लिंक रोड शुरू होने जा रहा है। हरनंदी नदी पर पुल का निर्माण पूरा होने के बाद इस मार्ग को चालू करने की तैयारी तेज हो गई है। नया रास्ता शुरू होने से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के मुकाबले कई किलोमीटर की दूरी कम होगी। इससे वाहन चालकों का समय बचेगा और उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

सेक्टर-146 और 147 से ग्रेटर नोएडा के एलजी चौक तक बनने वाले इस मार्ग से करीब पांच लाख वाहन चालकों को लाभ मिलने की उम्मीद है। दिल्ली और नोएडा एक्सप्रेसवे से परी चौक, सूरजपुर और गाजियाबाद की ओर जाने वाले लोगों को करीब 16 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन


हरनंदी नदी पर पुल का निर्माण पूरा हो चुका है। नोएडा प्राधिकरण ने अपने हिस्से की एप्रोच रोड भी तैयार कर ली है। वहीं, ग्रेटर नोएडा की ओर जमीन से जुड़ी समस्या दूर होने के बाद एप्रोच रोड और मैस्टिक बिछाने का काम अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए बन रहा अंडरपास

नए लिंक रोड को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए सेक्टर-145, 146, 155 और 159 के बीच 800 मीटर लंबा अंडरपास बनाया जा रहा है। करीब 99.74 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस अंडरपास का 20 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। लिंक रोड से आने वाले वाहनों को 45 मीटर चौड़ी सड़क पार करनी होगी। इसके लिए ट्रैफिक सिग्नल लगाने की योजना है।


आवासीय और औद्योगिक क्षेत्रों को भी मिलेगा फायदा

नया मार्ग शुरू होने से नोएडा के सेक्टर-151, 153, 154 और 155 समेत आसपास के आवासीय और औद्योगिक क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इसके अलावा नौ गांवों के लोगों को ग्रेटर नोएडा के डेल्टा, साइट-बी, साइट-सी और इकोटेक औद्योगिक क्षेत्रों तक पहुंचने में आसानी होगी।

इस मार्ग के शुरू होने से डीएससी रोड और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव कम होने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed