फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   New black spots marked in the district, four less than before

Noida News: जिले में नए ब्लैक स्पॉट चिह्नित, पहले से चार कम हुए

Thu, 11 May 2023 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
New black spots marked in the district, four less than before
जिले में नए ब्लैक स्पॉट चिह्नित, पहले से चार कम हुए
विज्ञापन


- नोएडा में दो तो ग्रेटर नोएडा में सात ब्लैक स्पॉट सामान्य भी हुए

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। यातायात विभाग द्वारा जिले में 11 नए ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। इससे पहले इनकी संख्या 15 थी। वहीं नई सूची के अनुसार दो नोएडा तो सात ग्रेटर नोएडा के पुराने ब्लैकस्पॉट को सामान्य घोषित कर दिया गया है। वहीं नोएडा और ग्रेटर नोएडा के तीन-तीन ब्लैक स्पॉट वहीं है जो पहले की सूची में थे, जबकि इस बार पांच नए ब्लैक स्पॉट को सूची में शामिल किया गया है। इस तरह नई सूची में चार ब्लैकस्पॉट की कमी आई है।



तीन साल के सर्वे के बाद परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस द्वारा जिले में ब्लैक स्पॉटों को निर्धारित किया जाता है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस ने ब्लैक स्पॉट की नई सूची जारी की। इसमें नोएडा में सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 24 पर, सेक्टर 21/25 चौराहा, सेक्टर 16 का रजनीगंधा चौराहा, सेक्टर 104 में हाजीपुर अंडरपास और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर सेक्टर 168 के गंदे नाले के प्वाइंट को नए ब्लैक स्पॉट के तौर पर शामिल किया हैं। यहां अब यातायात कर्मियों के कंधों पर और भी जिम्मेदारी बढ़ेगी। वहीं नई सूची में नोएडा के महामाया फ्लाईओवर, सेक्टर 37, सेक्टर 38ए में जीआईपी के माल के पास पुराने ब्लैक स्पाटों का नाम बरकरार है। वहीं ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर यामाहा कट, नोलेज पार्क में जीरो पॉइंट, नॉलेज पार्क में कच्ची सड़क टी प्वाइंट पुराने ब्लैक स्पाट पहले की तरह ही शामिल हैं। ट्रैफिक डीसीपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि भले ही इस बार चार ब्लैक स्पॉट में कमी आई है, लेकिन इन सभी स्पॉटों पर यातायात विभाग की नजर रहेगी और मॉनिटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन




----

ये सपॉट हटाए गए



नई सूची में नोएडा से गिझौड रेड लाइट, पर्थला गोल चक्कर और ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-1 में यमुना एक्सप्रेस वे पर, सूरजपुर का तिलपता गोल चक्कर, कासना का सिरसा गोल चक्कर, बादलपुर में एनएच 34 पर भारत धर्म कांटा और अच्छेजा इजा गेट, दादरी में एनएच मानिकपुर और दनकौर में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर औरंगपुर पेट्रोल पंप स्थान हट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




-----



क्या होता है ब्लैकस्पॉट



किसी भी सड़क पर ऐसी कोई जगह, जहां बार-बार दुर्घटना होती है। उस जगह का नाम ब्लैक स्पॉट रख दिया जाता है। ऐसी जगहों को ट्रैफिक विभाग द्वारा सर्वे कर चिन्हित किया जाता है। इसके बाद वहां बोर्ड लगाकर चेतावनी भी जारी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed