फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Never in Assembly: Vijendra Gupta

विधानसभा में कभी नहीं रहा फांसी घर : विजेंद्र गुप्ता

Wed, 06 Aug 2025 09:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 09:14 PM IST
विज्ञापन
Never in Assembly: Vijendra Gupta
अध्यक्ष ने मीडिया प्रतिनिधियों को विधानसभा परिसर का भ्रमण कराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बुधवार को मीडिया प्रतिनिधियों को विधानसभा परिसर का भ्रमण कराया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यहां फांसी घर जैसा कोई स्थान कभी नहीं रहा है। न तो कोई ऐतिहासिक प्रमाण है, न ही कोई अभिलेखीय आधार।
इमारत की कहानी 11 दिसंबर 1911 से शुरू होती है। जब किंग जॉर्ज पंचम के दिल्ली दरबार में तत्कालीन वायसराय ने भारत की राजधानी को कोलकाता से दिल्ली स्थानांतरित करने की ऐतिहासिक घोषणा की थी। इसके बाद नई राजधानी में सचिवालय और इंपीरियल लेजिस्लेटिव काउंसिल के लिए भवन निर्माण की आवश्यकता पड़ी। वर्ष 1912 में इस विधानसभा कक्ष का निर्माण प्रसिद्ध ब्रिटिश वास्तुकार ई. मोंटेग्यू थॉमस के डिजाइन में आरंभ हुआ और मात्र आठ महीनों में फकीर चंद ठेकेदार की देखरेख में कार्य पूर्ण हुआ। यह भवन पहले इंपीरियल लेजिस्लेटिव काउंसिल और 1919 के बाद सेंट्रल लेजिस्लेटिव असेंबली का कार्यस्थल रहा। इसके मूल स्थापत्य चित्र आज भी राष्ट्रीय अभिलेखागार में संरक्षित हैं। अध्यक्ष कक्ष के दोनों ओर बराबर दूरी पर दो एक जैसे लिफ्ट शाफ्ट स्थित हैं जो ब्रिटिश काल में सदस्यों तक टिफिन पहुंचाने के लिए बनाए गए थे। इन सेवा कक्षों को ही अब गलत तरीके से फांसीघर कहकर प्रचारित किया जा रहा है जबकि इसका कोई ऐतिहासिक या स्थापत्य प्रमाण मौजूद नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह भवन सिर्फ 115 वर्ष पुराना स्मारक नहीं है बल्कि यह भारत की राजनीतिक यात्रा का साक्षी है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि जनता के करोड़ों रुपये इस भवन को एक काल्पनिक फांसी घर के रूप में प्रस्तुत करने में व्यर्थ खर्च कर दिए गए जो ऐतिहासिक दृष्टि से भ्रामक और जनता के धन का दुरुपयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed