Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nephew arrives with armed criminals to rob uncle's house

Noida News: मामा के घर लूट के लिए हथियारबंद बदमाशों के साथ पहुंचा भांजा

Sat, 01 Nov 2025 10:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Nephew arrives with armed criminals to rob uncle's house
-- स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने चार को दबोचा, तुर्कमान गेट इलाके की घटना, मामले की जांच जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। कारोबारी मामा के घर लूट के इरादे से पहुंचे भांजे को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो चाकू और दो पिस्टल जैसे दिखने वाले लाइटर बरामद किए हैं। आरोप है कि तुर्कमान गेट इलाके में शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे मास्टरमाइंड आरोपी भांजा हथियारबंद बदमाशों के साथ पहुंचा था। उसी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मामा के घर लूट करने की योजना बनाई थी। आरोपी भांजे की पहचान चांदनी महल निवासी शेजान (30) के रूप में हुई है।

हैंडीक्राफ्ट के बड़े कारोबारियों में शामिल अलाउद्दीन तुर्कमान गेट इलाके में कई वर्षों से रह रहे हैं। घटना वाली रात वह परिवार के साथ घर पर मौजूद थे। तभी चार हथियारबंद बदमाश उनके घर में जबरन घुस आए और उन्हें डराने धमकाने लगे। उस दौरान उन्होंने पिस्टल दिखाकर उनके मुंह पर टेप लपेटने की कोशिश की, लेकिन दूसरे कमरे में मौजूद उनकी बहू ने बदमाशों को देख लिया और दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। साथ ही, उसने अपने पिता को फोन कर बुला लिया। कुछ ही मिनटों में उनके पिता के शोर-शराबा करने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और बदमाशों की योजना को नाकाम कर दिया। जब बदमाशों का नकाब उतारा गया तो नकाब के अंदर कारोबारी का भांजा निकला, जिसे देखकर सभी दंग रह गए। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। फिलहाल पुलिस पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed