{"_id":"6932f67599cc5806a00f57fa","slug":"nepal-wins-unity-cup-noida-news-c-1-noi1095-3704192-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यूनिटी कप में नेपाल की दोहरी जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यूनिटी कप में नेपाल की दोहरी जीत
विज्ञापन
- नोएडा इंडोर स्टेडियम में दोनों श्रेणियों के फाइनल में बना विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। नेपाल की टीम ने भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर बास्केटबॉल चैंपियनशिप जीत ली है। नोएडा इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को फाइनल मुकाबलों का आयोजन हुया। नेपाल ने दोनों कैटेगरी में जीत दर्ज की। पहले श्रेणी के फाइनल में नेपाल ने तेज गति, बेहतरीन तालमेल और रणनीतिक खेल का प्रदर्शन करते हुए भारत को 67–45 से हराया। वहीं दूसरी श्रेणी के फाइनल में नेपाल ने 10–6 से जीत हासिल की। समापन समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने की। साथ ही मंच पर हर्षराज द्विवेदी, डीएसओ परवेज अली, ओमवीर यादव, शूटर कुंती मलिक, मिसेज इंडिया खुशी खुराना, प्रदीप शर्मा, सत्यबाबू, युवा क्रांति सेना के सलाहकार लोकेश चौहान और अध्यक्ष अविनाश सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।