{"_id":"68e029198be02213ac036d44","slug":"neighbor-accused-of-stabbing-woman-to-death-na-news-c-198-1-gbd1023-10661-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पड़ोसी पर महिला की चाकू घोंपकर हत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पड़ोसी पर महिला की चाकू घोंपकर हत्या करने का आरोप
विज्ञापन
मृतका शहनाज का फाइल फोटो। स्रोत पुलिस
- फोटो : mathura
लोनी। थाना क्षेत्र के अशोक विहार स्थित मुगल गार्डन कॉलोनी निवासी अनवर की पत्नी शहनाज (50) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात दो अक्तूबर की शाम उस समय हुई जब महिला मोहल्ले में ही संचालित दुकान पर खरीदारी कर रही थी।
पीड़ित ने अपने पड़ोसी मोनू पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। शुरुआती जांच में बुधवार को आरोपी की पत्नी और मोहल्ले की औरतों के बीच कहासुनी होने की बात सामने आई है। दर्ज मुकदमे में अनवर ने बताया कि वह ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र स्थित फैक्टरी में नौकरी करते हैं। बताया कि पड़ोस में रहने वाला मोनू घरों में पुताई का काम करता है।
उसकी नशे की लत के चलते मोहल्ले वालों से अक्सर उसका विवाद होता रहता है। बताया कि बुधवार को मोनू की पत्नी का मोहल्ले की अन्य महिलाओं से झगड़ा हुआ था। इसमें उनकी पत्नी शहनाज भी थीं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को उनकी पत्नी शहनाज घर के पास ही दुकान पर सामान लेने गई थीं। तभी आरोपी मोनू हाथ में चाकू लेकर दुकान पर पहुंचा और गली-गलौज करते हुए पत्नी के पेट में चाकू मार दिया। इसके बाद हवा में चाकू लहराता हुआ भाग गया। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और लहूलुहान पत्नी को जीटीबी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है। जल्द ही हिरासत में लेकर मामले का खुलासा किया जाएगा।