फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Negligence: Thirty schools in the district did not have anti-coronavirus vaccine

लापरवाही : जिले के तीस स्कूलों में नहीं लगी कोरोनारोधी वैक्सीन

Fri, 08 Jul 2022 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Negligence: Thirty schools in the district did not have anti-coronavirus vaccine
नोएडा। बच्चों के टीकाकरण पर जोर दे रहे स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर शिक्षा विभाग ने लापरवाही बरतने का काम किया है। बृहस्पतिवार से जिले के 102 स्कूलों में मेगा अभियान चलाने की घोषणा की गई थी। इनमें 30 स्कूलों ने जानकारी न होने का हवाला देकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को लौटा दिया। इस मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तक पहुंची तो जांच करने पर पता चला कि शिक्षा विभाग ने स्कूलों को 7 व 8 जुलाई के मेगा अभियान की जानकारी ही नहीं दी थी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों की शिकायत जिलाधिकारी से की है। जिले में 77 हजार से अधिक बच्चे वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज से छूटे हुए हैं। लगातार प्रयास के बाद भी शिक्षा विभाग की तरफ से टीकाकरण बढ़ाने में कोई सहयोग नहीं किया जा रहा है। जिले के 356 निजी व सरकारी स्कूलों में से केवल 152 स्कूलों ने ही बच्चों के टीकाकरण की जानकारी विभाग के साथ साझा की है। बड़ी संख्या में टीकाकरण से छूटे बच्चों के लिए गर्मियों की छुट्टी के बाद विशेष अभियान की योजना बनाई गई थी।
विज्ञापन

जिले में 102 स्कूलों की सूची शिक्षा विभाग की तरफ से उपलब्ध कराई थी। इसके आधार पर 7 व 8 जुलाई के अलावा 11 से 14 जुलाई तक इन स्कूलों में शिविर लगाए हैं। बृहस्पतिवार को जब स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूलों में पहुंची तो शहर के कई नामचीन स्कूलों ने शिविर की जानकारी न होने की बात कहकर स्वास्थ्य कर्मियों को लौटा दिया। ऐसे में 72 स्कूलों में 12 से 14 वर्ष के दो हजार और 15 से 17 वर्ष के 635 बच्चों का ही टीकाकरण हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्कूलों में दिखा उत्साह, सेल्फी ली
जिले के कई स्कूलों में टीकाकरण के दौरान बच्चों में उत्साह देखा गया। सेक्टर-24 स्थित केंद्रीय विद्यालय में बने टीकाकरण केंद्र में बिना घबराए और हिचकिचाए उत्साहित बच्चे बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। जिन बच्चों ने दोनों डोज का सुरक्षा कवच ले लिया है, उन्होंने सेल्फी खिंचवाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed