फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NDMC: Consistent efforts for good ranking

एनडीएमसी : अच्छी रैंकिंग के लिए लगातार प्रयास

Thu, 17 Jul 2025 07:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
NDMC: Consistent efforts for good ranking
नई दिल्ली। स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छी रैकिंग लाने के लिए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने हर वर्ष बेहतर प्रयास किए। तकनीकी नवाचार, जनसहभागिता और जमीनी स्तर पर निरंतर काम किए गए। इस कड़ी में न केवल कचरा प्रबंधन के आधुनिक मॉडल अपनाए बल्कि हरित ऊर्जा, सौंदर्यीकरण और नागरिक सहभागिता को भी प्राथमिकता दी। ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली इलाके को स्वच्छ बनाने के लिए उठाए कदम
कचरा प्रबंधन व रिसाइक्लिंग
एनडीएमसी ने क्षेत्र में 100 प्रतिशत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सुनिश्चित किया। घरों, बाजारों और संस्थानों के गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग कर इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम से जोड़ा गया। इससे क्षेत्र में रिसाइक्लिंग यूनिट और कचरा छंटाई केंद्रों के जरिये प्लास्टिक, कागज व अन्य सूखे कचरे को दोबारा उपयोग में लाया जा रहा है।
विज्ञापन


ग्रीन वेस्ट मैनेजमेंट एवं ऊर्जा उत्पादन
पार्कों व उद्यानों से निकलने वाले ग्रीन वेस्ट से खाद की व्यवस्था की गई। ये पहल स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण दोनों में सहायक हुई।

शौचालय सुविधाएं एवं ओडीएफ++ प्रमाणपत्र
एनडीएमसी को ओडीएफ++ घोषित किया जा चुका है। क्षेत्र में अत्याधुनिक, साफ-सुथरे और स्मार्ट सार्वजनिक शौचालय बनाए गए हैं। इससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं और स्वच्छ वातावरण मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनजागरूकता अभियान और स्वच्छता शिक्षा
स्वच्छता में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए एनडीएमसी ने विशेष जागरूकता अभियान चलाए। स्कूलों में बाल स्वच्छता ब्रिगेड, कॉलोनियों में स्वच्छता रैलियां, सोशल मीडिया अभियानों और फीडबैक सिस्टम के जरिए जनता को स्वच्छता मिशन का भागीदार बनाया।

जी-20 सम्मेलन के लिए क्षेत्र को सजाया-संवारा
जी-20 सम्मेलन के दौरान एनडीएमसी क्षेत्र को सजाया-संवारा गया। मुख्य मार्गों, गोलचक्कर और सार्वजनिक स्थलों को रंग-बिरंगी लाइट, चित्रों व पौधरोपण से खूबसूरत स्वरूप दिया। इससे राजधानी की अंतरराष्ट्रीय छवि भी निखरी।


संचालन में नवाचार और निगरानी
एनडीएमसी ने डिजिटल ट्रैकिंग, जीपीएस आधारित कचरा वाहन निगरानी, बायोमेट्रिक उपस्थिति, शिकायत पोर्टल और स्मार्ट स्वच्छता डैशबोर्ड जैसी नवाचारी व्यवस्थाएं लागू कीं। इससे प्रशासनिक पारदर्शिता और कार्यकुशलता में उल्लेखनीय सुधार आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article