फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nautapa increased the number of heat stroke patients

Noida News: नौतपा ने बढ़ाए हीट स्ट्रोक के मरीज

Tue, 26 May 2026 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Nautapa increased the number of heat stroke patients
जिला अस्पताल में रोजाना 10, सीएचसी भंगेल में पांच से छह मरीज आ रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। नौतपा शुरू होने के साथ ही अस्पतालों में हीट स्ट्रोक, आंखों और स्किन संबंधी समस्याओं के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। गर्मी के कारण बेहोशी, डिहाइड्रेशन, चक्कर, उल्टी और हीट स्ट्रोक के मरीज लगातार पहुंच रहे हैं। सीएचसी भंगेल में अब तक इससे जुड़े पांच से छह मरीज आ चुके हैं। इनमें अधिकतर लोगों को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया, जबकि कुछ मरीजों को निगरानी में रखा गया है। वहीं, जिला अस्पताल में भी रोजाना इन समस्याओं से जुड़े करीब दस मरीज आ रहे हैं।
हालात देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) तक डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को हीट वेव से निपटने के लिए खास निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले के सभी सरकारी अस्पतालों और सीएचसी में डॉक्टरों को इमरजेंसी सेवाओं में सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बेड उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

सीएचसी भंगेल के डॉक्टर यतेंद्र सिंह ने बताया कि इमरजेंसी रूम में भी विशेष इंतजाम किए गए हैं और मरीजों को तुरंत राहत देने के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं, जिला अस्पताल के डॉक्टर अजय राणा ने बताया कि अस्पताल की पहली मंजिल पर विशेष कोल्ड रूम तैयार किया गया है। यहां हीट स्ट्रोक और तेज गर्मी से परेशान मरीजों का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम लगातार मरीजों की निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 से शाम 4 बजे तक बाहर न निकलें
चिकित्सक लगातार लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक बाहर न जाने की सलाह दे रहे हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक दुबे ने कहा कि छोटे बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। बीते दिनों के मुकाबले गर्मी बढ़ने से त्वचा संबंधी रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या भी करीब 50 प्रतिशत तक बढ़ी है।




केस स्टडी-1

धूप में काम करते समय बिगड़ी तबीयत

भंगेल निवासी 42 वर्षीय राजेश कुमार मंगलवार दोपहर तेज धूप में काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक चक्कर आ गए। डॉक्टरों ने बताया कि तेज गर्मी और शरीर में पानी की कमी के कारण उनकी हालत बिगड़ी थी। प्राथमिक उपचार और ओआरएस देने के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ और कुछ घंटे बाद उन्हें घर भेज दिया गया।



केस स्टडी-2

बाजार से लौटते समय बेहोश हुई

सेक्टर-22 की रहने वाली 55 वर्षीय मीना देवी बाजार से लौटते समय तेज गर्मी के कारण बेहोश हो गईं। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। जांच में सामने आया कि उन्हें हीट एक्सॉशन की समस्या हुई थी। डॉक्टरों ने उन्हें कोल्ड रूम में रखकर उपचार दिया।




नौतपा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। जिले के सभी सीएचसी और स्वास्थ्य केंद्रों में कोल्ड वार्ड बनाए गए हैं। अस्पतालों में ओआरएस, जरूरी दवाइयां, पानी और कूलिंग सुविधाओं की व्यवस्था बढ़ाई गई है। -डॉ. टीकम सिंह, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed