{"_id":"6ad8c61613cc69d5280030b8","slug":"national-football-championship-starts-today-in-greater-noida-noida-news-c-23-1-lko1064-109811-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप आज से
विज्ञापन
सीबीएसई राष्ट्रीय बालक फुटबॉल चैंपियनशिप में शामिल होने से पहले ग्रेटर नोएडा के उमा पब्लिक स्कू
फोटो
- 22 से 28 अक्टूबर तक होगा प्रतियोगिता का आयोजन, अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग में खेलेंगे देश-विदेश के खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर इकोटेक-11 स्थित उमा पब्लिक स्कूल में 22 से 28 अक्तूबर तक सीबीएसई राष्ट्रीय बालक फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में देश के 20 जोन और कतर, दुबई, ओमान व सऊदी अरब से 75 से अधिक टीमें हिस्सा लेंगी। बुधवार को प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचीं करीब 70 टीमों ने पंजीकरण कराया। सात दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता में भारतीय टीमों के साथ चार देशों की करीब 12 टीमें भी हिस्सा लेंगी। आयोजकों के अनुसार, बुधवार तक इन देशों की करीब सात टीमें पहुंच चुकी थीं। शेष टीमों के देर रात तक पहुंचने की संभावना थी। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। साथ ही, विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
विद्यालय की निदेशिका एवं प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराकर मुकाबलों में हिस्सा लेने के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। उमा पब्लिक स्कूल को तीसरी बार इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। इससे पहले विद्यालय वर्ष 2024 और 2025 में भी प्रतियोगिता आयोजित करा चुका है।
विज्ञापन
क्लस्टर चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर चयन : प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-2 स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल की टीम भी हिस्सा लेगी। टीम ने नॉर्थ जोन-1 सीबीएसई क्लस्टर बालक फुटबॉल चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई थी। क्लस्टर स्तर की प्रतियोगिता भी उमा पब्लिक स्कूल के फुटबॉल मैदान पर आयोजित हुई थी। अब स्थानीय टीम के खिलाड़ियों के पास राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर होगा।