फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nandini, Mugdha's pockets will be known in Sector-18 and 20 of Yeida

यीडा के सेक्टर-18 व 20 में नंदिनी, मुग्धा के नाम जाने जाएंगे पॉकेट

Mon, 25 Jul 2022 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Nandini, Mugdha's pockets will be known in Sector-18 and 20 of Yeida
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण की तरह ही अब यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में भी सेक्टर-18 व 20 में सभी पॉकेट के नाम बदलने की तैयारी है। इस योजना को शासन से मंजूरी मिल गई है। अगस्त में बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को पास किया जाएगा। इसके बाद एक सितंबर से पॉकेट को नंदिनी, रागिनी, मुग्धा और शिखा खंड आदि नामों से जाना जाएगा।
विज्ञापन

यमुना प्राधिकरण ने पॉकेट के नाम यमुना के पर्यायवाची शब्दों पर रखने की योजना बनाई है। साथ ही, पुराने सेक्टरों में भी पॉकेट बी है तो उसके साथ माधवी आदि नाम जोड़ दिया जाएगा। इधर, ग्रेटर नोएडा में रिहायशी सेक्टरों के नाम अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा आदि हैं। मार्च में हुई बोर्ड बैठक में इन नामों को बदलने पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन

हालांकि, औद्योगिक, संस्थागत व आईटी सेक्टरों के नामों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। केवल टेकजोन के नाम ही बदले जाएंगे। इस संबंध में ग्रेनो प्राधिकरण ने निवासियों से फीडबैक मांगे हैं। इसमें शहीदों के अलावा सभी समाज के लिए बेहतर काम करने वाले लोगों के नाम पर सेक्टरों की पहचान तय करने की अपील की गई है। कुछ लोगों ने सेक्टर-एक-दो और तीन संख्या पर जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-18 के पॉकेट के प्रस्तावित नाम
पॉकेट 1ए कालिंदी खंड, पॉकेट 1बी यमुना खंड, पॉकेट आई कृष्णा खंड, पॉकेट-जे मनोहरा खंड, पॉकेट 2ए नीलंबरा खंड, पॉकेट 2बी निर्मला खंड, पॉकेट 2सी ब्राह्मी खंड, पॉकेट 3ए माधवी खंड, पॉकेट 3बी कल्याणी खंड, पॉकेट 3सी प्रभा खंड, पॉकेट 3डी सौदामिनी खंड, पॉकेट 4ए अकुला खंड, पॉकेट 5ए मेखला खंड, पॉकेट 5बी काम्या खंड, पॉकेट 5सी कंचनी खंड, पॉकेट 5डी वृंदावनी खंड, पॉकेट 6ए अरुणा खंड, पॉकेट 6बी आराध्या खंड, पॉकेट 6सी गोवर्धनी खंड, पॉकेट 6डी मयूरी खंड, पॉकेट 7ए नंदिनी खंड, पॉकेट 7बी रागिनी खंड, पॉकेट 7सी मुग्धा खंड, पॉकेट 7डी शिखा खंड, पॉकेट 7ई आर्या खंड व पॉकेट 7एफ दिव्या खंड के नाम से जाने जाएंगे।

सेक्टर-20 के पॉकेट के प्रस्तावित नाम
पॉकेट ए सारंगी खंड, पॉकेट बी जीवा खंड, पॉकेट सी मंगला खंड, पॉकेट डी धारा खंड, पॉकेट ई भानुजा खंड, पॉकेट एफ तनुजा खंड, पॉकेट जी इंद्राणी खंड, पॉकेट एच पावनी खंड, पॉकेट के रत्ना खंड, पॉकेट एल वाणी खंड, पॉकेट एम सरिता खंड, पॉकेट एन कामिनी खंड, पॉकेट ओ विभा खंड, पॉकेट पी प्रवाहिनी खंड, पॉकेट क्यू तनवी खंड, पॉकेट आर रुकमणि खंड, पॉकेट एस भव्या खंड, पॉकेट टी प्रतिमा खंड व पॉकेट यू विशाखा खंड आदि के नाम से जाने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed