फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Namo Bharat will connect Noida Airport with Faridabad and Gurugram.

Noida News: नोएडा एयरपोर्ट को फरीदाबाद और गुरुग्राम से जोड़ेगा नमो भारत

Fri, 16 Jan 2026 07:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
Namo Bharat will connect Noida Airport with Faridabad and Gurugram.
- केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को हरी झंडी के लिए भेजा नया प्लान
विज्ञापन

- गाजियाबाद के मेरठ मोड़ से गौड़ सिटी, परी चौक होते हुए नोएडा एयरपोर्ट तक जाएगी रैपिड रेल
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। अब हाई स्पीड नमो भारत (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) ट्रेन को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यमुना सिटी, ग्रेटर नोएडा, सूरजपुर, गौड़ सिटी और गाजियाबाद होते हुए दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम तक चलाने की तैयारी है। इससे नोएडा एयरपोर्ट पूरे दिल्ली-एनसीआर से जुड़ जाएगा। यमुना प्राधिकरण ने एयरपोर्ट से गाजियाबाद तक करीब 72.44 किमी के रैपिड ट्रांजिट सिस्टम की नई डीपीआर केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को भेज दी है।

प्रस्ताव में नोएडा हवाई अड्डे से गाजियाबाद तक एलिवेटेड ट्रैक बनाने का प्लान है। गाजियाबाद के मेरठ मोड़ के मौजूदा स्टेशन से इसे जोड़ते हुए सिद्धार्थ विहार से ग्रेनो नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति चौक, नॉलेज पार्क-5, पुलिस लाइन, सूरजपुर, अल्फा-1 से यमुना सिटी के सेक्टर-18 व 21 होते हुए एयरपोर्ट तक जोड़ने की योजना है। इसमें नोएडा एयरपोर्ट पर 1.1 किमी ट्रैक अंडरग्राउंड बनेगा। पूरे रूट में 22 स्टेशन बनेंगे। इसमें 11 नमो भारत व 11 स्टेशन मेट्रो के लिए होंगे। नई डीपीआर के अनुसार इसकी लागत 20,360.25 करोड़ रुपये आने का अनुमान है। परियोजना पांच वर्ष में पूरी होगी।
विज्ञापन



सूरजपुर में बनेगा नमो भारत का जंक्शन मिलेंगे दो रूट
गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट के लिए प्रस्तावित कॉरिडोर नमो भारत ट्रेन के माध्यम से गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा कॉरिडोर से सूरजपुर में मिलेगा। हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा तक आरआरटीएस कॉरिडोर प्रस्तावित किया है। सूरजपुर में नमो भारत का जंक्शन बनेगा। इससे एयरपोर्ट दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, गुरुग्राम समेत फरीदाबाद से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले सराय काले खां से जोड़ने का था प्रस्ताव
नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) ने गाजियाबाद के मेरठ मोड़ से नोएडा एयरपोर्ट तक नमो भारत ट्रेन चलाने का सुझाव दिया है। कुछ दिन पूर्व दिल्ली के सराय काले खां से नोएडा एयरपोर्ट तक नए कॉरिडोर के का प्रस्ताव दिया गया था जो पास नहीं हुआ। अब दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर में गाजियाबाद से एयरपोर्ट को जोड़ने की परियोजना तैयार की गइ है।

कहां-कहां से जुड़ेगी नमो भारत
- नए प्रस्ताव के मुताबिक नमो भारत ट्रेन चार मूर्ति चौक पर एक्वा लाइन मेट्रो से मिलेगी। वर्तमान में एक्वा लाइन मेट्रो सेक्टर-51 से चार मूर्ति गोल चक्कर होते हुए नॉलेज पार्क-5 तक जाएगी। यहां से मेट्रो नमो भारत के कॉरिडोर में चल सकेगी। अब अलग से चार मूर्ति चौक से नॉलेज पार्क-5 तक मेट्रो नहीं चलानी पड़ेगी।

- फिल्म सिटी से एयरपोर्ट तक प्रस्तावित 14.6 किमी लाइट मेट्रो कॉरिडोर को भी इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि उसमें लाइट मेट्रो चलाई जा सके। इससे अतिरिक्त खर्च बच सकेगा।


कोट
गाजियाबाद के मेरठ मोड़ से नोएडा एयरपोर्ट तक आरआरटीएस परियोजना पर काम चल रहा है। नमो भारत का गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा कॉरिडोर भी सूरजपुर में मिलेगा। ऐसे में नोएडा हवाई अड्डे के यात्रियों को दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना सिटी तक तेज और सुलभ यातायात मिलेगा। - शैलेंद्र भाटिया, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed