फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Names of candidates for three Congress seats not decided yet

Noida News: कांग्रेस की तीन सीटों के उम्मीदवारों के नाम अभी तय नहीं

Fri, 08 Mar 2024 08:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 08:44 PM IST
विज्ञापन
Names of candidates for three Congress seats not decided yet
चुनाव समिति ने प्रदेश इकाई को अपने स्तर पर उम्मीदवारों के नाम तय कर भेजने को कहा
विज्ञापन

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से जेएनयू के नेता रहे कन्हैया कुमार को चुनाव लड़ाने पर चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। कांग्रेस आलाकमान ने शुक्रवार को जारी की पहली सूची में दिल्ली के तीनों उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की, जबकि कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक में बृहस्पतिवार को दिल्ली की सीटों पर चर्चा हुई थी। सूत्रों के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने तीनों सीटों पर दो-दो नेताओं के नाम भेजे थे। वहीं, चुनाव समिति ने प्रदेश इकाई को निर्देश दिए हैं कि वह तीनों सीटों पर अपने स्तर पर उम्मीदवारों के नाम तय करके एक-एक नाम भेजे। इस कारण स्क्रीनिंग कमेटी को दोबारा सूची भेजने को कहा है।

प्रदेश कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल व पूर्व विधायक अल्का लांबा, उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद उदित राज व पूर्व मंत्री रामकुमार चौहान और उत्तर पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद संदीप दीक्षित व प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली के नाम भेजे थे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से जेएनयू के नेता रहे कन्हैया कुमार को चुनाव लड़ाना चाहता है। लिहाजा, दोबारा भेजे जाने वाली सूची में कन्हैया कुमार का नाम शामिल कर भेजने की उम्मीद है। वहीं, उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र से उदित राज व चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से अल्का लांबा का नाम हो सकता है। दरअसल, इंडिया गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी के अपने हिस्से में आईं चार सीटों पर उतारे उम्मीदवारों में एक भी महिला नहीं है। इस कारण अल्का लंबा को टिकट मिलनेे की संभावना बनी हुई है, क्योंकि भाजपा ने दो महिलाओं को टिकट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article