फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Name and signature cannot be changed in the application

Noida News: आवेदन में नाम और हस्ताक्षर को बदला नहीं जा सकेगा

Fri, 24 Mar 2023 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Name and signature cannot be changed in the application
आवेदन में नाम और हस्ताक्षर को बदला नहीं जा सकेगा
विज्ञापन

- डीयू के सीएसएएस पीजी आवेदन करते समय बरतनी होगी सावधानी

- सीयूईटी के फॉर्म में जो भरा वह इसमें भी हो जाएगा ऑटो एकीकृत

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में सीयूईटी पीजी के लिए आवेदन शुरू हो गए है। ऐसे में डीयू ने छात्रों को सीयूईटी पीजी का फॉर्म भरते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। इसमें नाम, हस्ताक्षर व फोटो को ध्यान से भरना होगा, क्योंकि इसे डीयू के कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) पंजीकरण के समय संशोधित नहीं किया जा सकेगा। दरअसल सीयूईटी फॉर्म में भरी गई ये जानकारी सीएसएएस पंजीकरण के समय ऑटो एकीकृत हो जाएगी।


डीयू ने बुधवार को पीजी में दाखिले के लिए इंर्फोमेशन बुलेटिन जारी कर दिया था। इसके लिए पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित होने वाले सीयूईटी(कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट) पीजी देना होगा। सीयूईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। जबकि डीयू के सीएसएएस पंजीकरण प्रक्रिया बाद में शुरू की जाएगी। ऐसे में डीयू ने सलाह दी है कि छात्रों को सीयूईटी पीजी 2023 फॉर्म भरते समय सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि उम्मीदवार के नाम, हस्ताक्षर और फोटो जैसे कुछ फील्ड बाद में दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा ऑटो-एकीकृत किए जाएंगे। वहीं सीएसएएस पीजी 2023 के लिए आवेदन करते समय एससी-एसटी-ओबीसी, ईडब्लयूएस, पीडब्लयूडी से संबंधित उम्मीदवारों को एक वैध प्रमाण पत्र भी अपलोड करना होगा। इस बार पीजी कोर्सेज के लिए दाखिला प्रक्रिया मई से शुरू होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed