फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Naman took 33 wickets with five maiden overs.

Noida News: नमन ने पांच मेडन ओवर डालकर झटके 33 विकेट

Fri, 13 Feb 2026 07:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Naman took 33 wickets with five maiden overs.
विजय मर्चेंट ट्रॉफी : अरुणाचल प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व कर रहा है जिले का खिलाड़ी
विज्ञापन

फोटो--



नितेश कुमार

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के रहने वाले नमन प्रताप सिंह ने बीसीसीआई की घरेलू सीरीज विजय मर्चेंट ट्रॉफी टूर्नामेंट अंडर-16 में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अरुणाचल प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे इस खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में पांच मुकाबलों में 33 विकेट हासिल किए।
उनकी सटीक लाइन-लेंथ और नियंत्रण का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पांच मैचों में उन्होंने 51 मेडन ओवर फेंके। बीसीसीआई की ओर से हाल ही में अंडर-16 वर्ग में विजय मर्चेंट ट्रॉफी टूर्नामेंट आयोजित किया गया था। इसमें नमन ने 32.75 के स्ट्राइक रेट के साथ 33 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन

नमन नोएडा के सोरखा स्थित आरसी क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट के गुर सीखते हैं। बीसीसीआई नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में उनके चयन होने की संभावना है। उनके कोच अमित ने बताया कि नौ वर्ष की उम्र से नमन क्रिकेट सीख रहे हैं। वह हर रोज 5-6 घंटे अकादमी में अभ्यास करते हैं। वह ऑफ ब्रेक स्पिन गेंदबाज हैं और उनकी गेंदबाजी में तकनीक, नियंत्रण और मानसिक मजबूती साफ नजर आती है। नागालैंड और मिजोरम के खिलाफ क्रिकेटर ने दोनों पारियों में 10-10 विकेट हासिल किए। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी नॉर्थ ईस्ट प्लेट ग्रुप में विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 में दूसरे और पूरे भारत में विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सातवें स्थान पर बतौर सफल गेंदबाज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------------------------------

माता-पिता और कोच को दिया श्रेय

नमन नोएडा सेक्टर 22 के सोमरविले स्कूल के हाईस्कूल का छात्र है। टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने पर परिवार में खुशी की लहर हैं। नमन ने अपने प्रदर्शन का श्रेय अपने माता-पिता और कोच अमित कुमार को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार और कोच का समर्थन उनके लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। उनका का कहना है कि वह भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन से प्रेरित हैं और उनके खेल से सीखकर अपनी गेंदबाजी में सुधार करते हैं।
-------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed