{"_id":"68692888d2761f12980a3d48","slug":"naib-tehsildar-will-resolve-complaints-of-janta-darbar-in-the-district-grnoida-news-c-23-1-lko1064-67221-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिले में जनता दरबार की शिकायतें नायब तहसीलदार करेंगे निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिले में जनता दरबार की शिकायतें नायब तहसीलदार करेंगे निस्तारित
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने सभी तहसील में लागू की व्यवस्था
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले में मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में आने वाली शिकायतों की जांच अब लेखपाल नहीं, नायब तहसीलदार या उच्च अधिकारी निस्तारण करेंगे। संबंधित एसडीएम की समीक्षा के बाद ही निस्तारण को अपलोड किया जाएगा। अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस संबंध में शासन के आदेश को प्रशासन ने लागू कर दिया है।
सीएम के जनता दरबार से हर माह 20-30 शिकायतें जिले की आती हैं। अभी तक इनका निस्तारण संबंधित लेखपाल कर रहे थे। उनकी आख्या रिपोर्ट पर शिकायत का निस्तारण करने के बाद अपलोड कर दी जाती है, लेकिन फीडबैक में शिकायतकर्ता असंतुष्ट मिलते हैं। इस पर सीएम ने शिकायत की जांच नायब तहसीलदार या उच्च अधिकारी से कराने का आदेश दिया है।