फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nagar Panchayat forgot to lay tiles on both sides of the RCC road

Noida News: आरसीसी रोड के दोनों तरफ टाइल लगाना भूली नगर पंचायत

Wed, 20 Aug 2025 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat forgot to lay tiles on both sides of the RCC road
-करीब एक साल पहले बनी थी बिलासपुर कस्बे की रामपुर रोड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कस्बे के रामपुर रोड का निर्माण करीब एक साल पहले किया गया था, लेकिन रोड के दोनों तरफ टाइल्स लगाने का काम अब तक नहीं हो सका है। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। आरसीसी रोड से कच्चे में उतरकर वापस रोड पर आना मुश्किल हो रहा है। यातायात प्रभावित है। स्थानीय निवासियों ने टाइल्स लगाने की मांग की है।

निवासियों ने बताया कि एक साल पहले लाखों रुपये की लागत से नगर पंचायत बिलासपुर ने रामपुर रोड का निर्माण कराया था। सड़क को आरसीसी से बनाया गया। आरसीसी छह इंच मोटी है। सड़क के दोनों तरफ टाइल्स लगाने का काम होना था, लेकिन उसे कच्चा छोड़ दिया गया है। लोगों ने बताया कि यह रास्ता रामपुर, सलेमपुर, नियाना, लडपुरा, रौनी व कुलीपुरा आदि गांव को जोड़ता है। रामपुर माजरा के सुरेंद्र भाटी, गजराज सिंह, अशोक कुमार, सतपाल भाटी, संदीप योगी आदि का कहना है कि सड़क के दोनों तरफ दुकानें और मकान है। लोगों को सड़क से उतरने और चढ़ने में परेशानी हो रही है। सड़क की चौड़ाई ज्यादा नहीं है। आमने-सामने से दो वाहन आने पर एक को नीचे उतारना पड़ता है, लेकिन आरसीसी पर वापस वाहन को चढ़ाना मुश्किल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed