फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nagar palika workers 3 days strike started

नोएडा: नूंह नगरपालिका कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू, सामने रखी अपनी मांगें

Tue, 27 Aug 2019 11:27 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 27 Aug 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Nagar palika workers 3 days strike started
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर नूंह नगरपालिका के स्थायी और अस्थाई कर्मचारी मंगलवार से तीन दिवसीय हड़ताल पर बैठ गए। हड़ताल में कर्मचारियों के साथ फायर बिग्रेड के कर्मचारी भी शामिल हैं। नूंह में धरने की अध्यक्षता कर्मचारी संघ के जिला सचिव सुभाषचंद संगेलिया व सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक सचिव रवि संगेलिया ने की।

विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने बताया कि बीते वर्ष 24 मई को नगर पालिका कर्मचारी संघ के नेताओं व सरकार के मंत्रियों कविता जैन, कृष्ण कुमार बेदी व मनीष ग्रोवर के बीच जो समझौता हुआ था। उस पर आज सरकार खरी नहीं उतरी है। समझौते के दौरान सरकार ने उनकी मांगों में समान काम समान वेतन, सभी कच्चे कर्मचारियों को 100-100 गज प्लॉट, ठेका प्रथा खत्म करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित आदि कई प्रमुख मांगों को पूरा करने पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन


इसके अलावा कर्मचारियों को पांच हजार महीने का भत्ता देने पर विचार किया गया था जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है। इस कारण मजबूरी में नगर पालिका के सभी कर्मचारी संघ के आह्वान पर राज्य स्तरीय तीन दिवसीय धरने पर बैठे गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी भी उनके सैकड़ों कर्मचारियों को बीते तीन माह से वेतन का एक पैसा नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य रूप से मीना प्रधान, गुजर, सुभाष, महिपाल, सुनील, प्रदीप, रणजीत ,विनोद, नरेश, जितेंद्र, देविंद्र, श्याम, चंदकिशोर, रुस्तम, देवकिशन, सुनील, कुलदीप, शेरसिंह, रूपचंद, बिमला, नेहा, रीना, ज्योति, शकुंतला व रामबाई सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
 

फिरोजपुर झिरका में नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने पूरे दिन नगर में सफाई का कोई कार्य नहीं किया। कर्मचारियों का कहना है कि यह हड़ताल 29 अगस्त तक चलेगी। सफाई कर्मचारी यूनियन के झिरका अध्यक्ष मुकेश कुमार चावरिया ने बताया कि तीन दिवसीय हड़ताल नगरपालिका कर्मचारी संघ (हरियाणा) के आह्वान पर शुरू की गई है।

झिरका नगरपालिका के अंतर्गत 71 सफाई कर्मचारी हैं। सभी कर्मचारियों ने हड़ताल को अपना समर्थन दिया। यहां तक कि सफाई कर्मचारियों ने अधिकारियों के यहां सफाई करने से भी मना कर दिया। हड़ताल में प्रताप सिंह, प्रभु दयाल, मंगल, जगराम, नरेश कुमार, रवि कुमार आदि कर्मचारी मौजूद थे।

वहीं पुन्हाना में ग्रामीण सफाई यूनियन के कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर खंड पंचायत कार्यालय पर धरना देकर अपना रोष प्रकट किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। कर्मचारियों ने बताया कि उनकी तीन दिवसीय हड़ताल उनकी मांग नहीं मानने पर की जा रही है।

यूनियन के पुन्हाना खंड प्रधान संजय व पिनगवां ब्लाक अध्यक्ष मिथुन, राम किशन, कैलाश, मेहर चंद, अनिल, गिर्राज, अमित, धर्मबीर व वीरपाल सहित कर्मचारियों ने बताया कि प्रदेश सरकार हमारी लंबित मांगे चली आ रही हैं। सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन ने 13500 रूपये वेतन करने की घोषणा की थी, लेकिन इसके संबंध में अभी तक कोई भी नोटिफिकेशन जारी नहीं की गई और ना ही उन्हें समान काम के बदले समान वेतन दिया जा रहा है। जिससे वो खासे परेशान हैं। वहीं इससे से नाराज होकर युनियन ने तीन दिन हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed