फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nagaland youth commits suicide in Ludhiana hotel

Noida News: नागालैंड के युवक ने लुधियाना के होटल में की आत्महत्या

Fri, 10 Oct 2025 09:03 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 10 Oct 2025 09:03 PM IST
विज्ञापन
Nagaland youth commits suicide in Ludhiana hotel
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। नागालैंड के एक युवक ने लक्कड़ बाजार चौक स्थित होटल कक्कड़ में आत्महत्या कर ली। वह कश्मीर के एक होटल में काम करता था। दो दिन पहले वह लुधियाना आया था और होटल कक्कड़ में रह रहा था। उसने होटल के कमरे में हाथ की नसें काट कर फंदा लगा लिया। जब वह कमरे में नहीं निकला तो होटल वालों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो मामले का पता चला। होटल प्रबंधकों ने जानकारी थाना कोतवाली पुलिस को दी। मृतक की पहचान हूटोवी सीमा के रूप में हुई है।
पुलिस ने मोबाइल युवक फोन चेक किया तो उसमें कई तरह के वीडियो मिले, जिससे आशंका है कि युवक नशा करता था। पुलिस ने उसके परिवार का पता लगा उन्हें जानकारी दे दी है। वे नागालैंड से निकल चुके है और परिवार के आने के बाद ही पुलिस पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन

हूटोवी कश्मीर के एक होटल में काम करता था। वहां से उसने नौकरी छोड़ दी थी। नागालैंड जाते समय दो दिन पहले वह लुधियाना के होटल कक्कड़ में रुका था। वीरवार को सारा दिन वह कमरे से बाहर नहीं निकला न ही उसने कुछ खाने को मंगवाया। जब होटल कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया तो कोई रिस्पांस नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने होटल प्रबंधों को इसकी जानकारी दे दी। जब उन्होंने दरवाजा खोला तो अंदर खून पड़ा था और शव पंखे से लटक रहा था। सब इंस्पेक्टर सुलखन सिंह ने बताया कि युवक के मोबाइल फोन से कई वीडियो मिले हैं जिससे आशंका है कि वह नशा करने का आदी है। अब पुलिस होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है। जेब से मिले आधार कार्ड के जरिये उसकी पहचान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed