फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: लखनऊ से हत्थे चढ़ा हवाला कारोबार का मास्टरमाइंड, दिल्ली से 96 लाख बरामद

Mon, 23 Jan 2023 04:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:38 PM IST
विज्ञापन
NA
- हवाला कारोबार के देशभर में फैले नेटवर्क की जांच में जुटी आयकर विभाग की टीम
विज्ञापन


- दिल्ली से तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-55 से गिरफ्तार किए गए हवाला कारोबारियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस और आयकर विभाग की टीम ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार को लखनऊ में दबिश देकर गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घर के बाहर ताला लगाकर अंदर छिपा हुआ था। आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। वहीं, पुरानी दिल्ली में एक ठिकाने पर छापा मारकर 96 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। मौके से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

नोएडा जोन के अपर पुलिस उपायुक्त आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को सेक्टर-55 से जिन आठ आरोपियों को दो करोड़ रुपये के साथ पकड़ा था। उनसे पूछताछ व इनपुट के आधार पर पुलिस की टीम ने शुक्रवार को पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके के एक दफ्तर में दबिश दी। वहां से 96 लाख रुपये मिले। आयकर विभाग की टीम बरामद नोटों की गिनती में देर रात तक जुटी रही। बरामद की गई रकम ज्यादा भी हो सकती है। मौके से तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही, पुलिस इन आरोपियों के अन्य ठिकानों पर भी दबिश दे रही है। इसी क्रम में आयकर विभाग की दस सदस्यीय टीम शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा नगर पहुंची। जिस पते पर टीम पहुंची वहां दरवाजे पर ताला बंद मिला। शक होने पर पुलिस की मदद से जांच टीम घर के अंदर पहुंची, जहां मास्टर इस मामले का मास्टरमाइंड छिपा बैठा था। आरोपी गिरोह के लिए काम लाता है और गिरोह के सभी सदस्यों के साथ समन्वय करता है।
विज्ञापन


कार से बरामद 1.68 करोड़ रुपया जब्त
बृहस्पतिवार रात कार से बरामद रकम की गिनती के लिए नोट गिनने की मशीन मंगाई गई थी। शुक्रवार शाम तक आयकर विभाग की टीम ने नोट गिने। कार में मिले 1.68 करोड़ रुपये जब्त कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed