फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: बद्दी में खनन से भरा टिप्पर पकड़ा, मौके पर वसूला 25 हजार जुर्माना

Tue, 24 Jan 2023 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
NA
बद्दी (सोलन)। जिला खनन अधिकारी और डीएसपी बद्दी के संयुक्त जांच अभियान में बद्दी के थाना गांव और नालागढ़ के हांडाकोंडी में खनन विभाग और पुलिस की टीमों ने दबिश दी। इन दोनों स्थानों पर पुलिस ने एक टिप्पर को मौके पर ही पकड़ा और चालक से 25,000 रुपये जुर्माना वसूला। वहीं, हांडाकोंडी में खनन विभाग और पुलिस की टीम को देखकर खनन माफिया जेसीबी मशीन और अन्य टिप्पर लेकर भाग गए।
विज्ञापन

उद्योग मंत्री के नालागढ़ दौरे के बाद खनन विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग ने पहले चोर रास्ते बंद किए अब लगातार पुलिस के साथ मिलकर खनन माफियों पर शिकंजा कस रहे हैं। यहां पर लगातार खनन माफियों पर कार्रवाई की जा रही है। सोमवार रात खनन विभाग ने बद्दी पुलिस के साथ मिलकर थाना गांव और हांडाकोंडी के साथ लगती खड्डों में दबिश दी। बद्दी के डीएसपी साहिल अरोड़ा ने टिप्पर से जुर्माना वसूलने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस लगातार खनन माफिया पर नजर रखे हुए है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाशत नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed